UP Wheat Mandi Rate: यूपी की मंडियों में ₹2,400-₹2,660 के बीच बिका गेहूं, जानिए 29 जनवरी के ताजा रेट
30 जनवरी 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate: यूपी की मंडियों में ₹2,400-₹2,660 के बीच बिका गेहूं, जानिए 29 जनवरी के ताजा रेट – Agmarknet पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 29 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं के भाव किसानों के लिए संतोषजनक नजर आए। राज्य की विभिन्न मंडियों में गेहूं का न्यूनतम भाव ₹2,400 प्रति क्विंटल से शुरू होकर अधिकतम ₹2,660 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। देखिए उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के ताजा रेट।
मंडी भाव का हाल
राज्य की कई बड़ी मंडियों में गेहूं की आवक अच्छी रही। फतेहपुर की बिंदकी मंडी में सबसे अधिक 390 टन गेहूं की आवक दर्ज की गई, जहां भाव ₹2,540 से ₹2,600 प्रति क्विंटल के बीच रहे। इसके अलावा हरदोई मंडी में 206.9 टन और औरैया मंडी में 185 टन गेहूं की आवक रही, जहां किसानों को ₹2,500 से ऊपर का भाव मिला।
प्रयागराज, बाराबंकी, गोंडा और प्रतापगढ़ जैसी मंडियों में गेहूं के भाव ₹2,600 प्रति क्विंटल तक पहुंचे। मथुरा की कोसीकलां मंडी में अधिकतम ₹2,660 का भाव दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ऊंचे भावों में शामिल रहा। वहीं बलरामपुर, बांदा और फर्रुखाबाद की मंडियों में भी गेहूं के दाम ₹2,500 के आसपास बने रहे।
कम आवक वाली मंडियां भी रहीं मजबूत
कुछ मंडियों में गेहूं की आवक कम रही, लेकिन इसके बावजूद दाम कमजोर नहीं पड़े। बुलंदशहर की सियाना मंडी, बहराइच की नानपारा मंडी और मथुरा की कोसीकलां मंडी में सीमित आवक के बावजूद किसानों को अच्छा भाव मिला।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के ताजा रेट
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | मॉडल भाव | आवक |
| आगरा | जगनेर APMC | 2500 | 2550 | 2525 | 17.2 |
| आगरा | खैरागढ़ APMC | 2560 | 2580 | 2570 | 5 |
| अलीगढ़ | चरा APMC | 2550 | 2570 | 2560 | 6.5 |
| औरैया | औरैया APMC | 2500 | 2570 | 2540 | 185 |
| बदायूं | बिसौली APMC | 2500 | 2500 | 2500 | 14.4 |
| बहराइच | नानपारा APMC | 2400 | 2500 | 2450 | 4 |
| बलरामपुर | बलरामपुर APMC | 2450 | 2650 | 2550 | 29 |
| बलरामपुर | पंचपेड़वा APMC | 2480 | 2550 | 2500 | 8.6 |
| बलरामपुर | तुलसीपुर APMC | 2420 | 2480 | 2450 | 14 |
| बांदा | बांदा APMC | 2450 | 2550 | 2500 | 63.9 |
| बाराबंकी | बाराबंकी APMC | 2600 | 2600 | 2600 | 44 |
| बुलंदशहर | सियाना APMC | 2400 | 2500 | 2450 | 1 |
| चित्रकूट | कर्वी APMC | 2500 | 2500 | 2500 | 32 |
| फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद APMC | 2475 | 2550 | 2500 | 55 |
| फतेहपुर | बिंदकी APMC | 2540 | 2600 | 2560 | 390 |
| गोंडा | नवाबगंज APMC | 2550 | 2600 | 2600 | 80 |
| हरदोई | हरदोई APMC | 2500 | 2590 | 2545 | 206.9 |
| हाथरस | सिकंदराराऊ APMC | 2470 | 2520 | 2495 | 15 |
| जालौन (उरई) | ऐट APMC | 2500 | 2500 | 2500 | 6.2 |
| जालौन (उरई) | जालौन APMC | 2400 | 2500 | 2400 | 23.4 |
| कानपुर देहात | पुखरायां APMC | 2500 | 2530 | 2520 | 60 |
| महाराजगंज | आनंदनगर APMC | 2425 | 2625 | 2525 | 24.5 |
| महोबा | महोबा APMC | 2400 | 2510 | 2460 | 65 |
| मथुरा | कोसीकलां APMC | 2560 | 2660 | 2590 | 9 |
| प्रतापगढ़ | प्रतापगढ़ APMC | 2600 | 2600 | 2600 | 120 |
| रायबरेली | बछरावां APMC | 2500 | 2565 | 2545 | 25 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture



