कम्पनी समाचार (Industry News)

कपास किसानों के लिए गोदरेज का नया संदेश: ‘जागरूक बनिए, पायना (PYNA) चुनिए’ – उपज बढ़ाएं, मुनाफा कमाएं!

18 जून 2024, मुंबई: कपास किसानों के लिए गोदरेज का नया संदेश: ‘जागरूक बनिए, पायना (PYNA) चुनिए’ – उपज बढ़ाएं, मुनाफा कमाएं! – गोदरेज एग्रोवेट  के क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस ने खरपतवार प्रबंधन के लिए एक आकर्षक डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। ‘जागरूक बनिए, पायना (PYNA)  चुनिए’ नामक इस अभियान का उद्देश्य कपास किसानों को उत्पाद खरीदते समय पायना मार्क’ देखने की आदत डालना है ताकि वे प्रभावी खरपतवार उन्मूलन  और बेहतर उपज हासिल कर सकें। गोदरेज एग्रोवेट अपने तीन कपास वीड मैनेजमेंट उत्पादों – हिटवीड, हिटवीड मैक्स, और मैक्सकॉट – को पायना ब्रांड के तहत बेच रहा है।

महाराष्ट्र में कपास की बुवाई के मौसम के साथ, यह अभियान कपास किसानों द्वारा सही खरपतवार उन्मूलन  सॉल्यूशन चुनने में आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है और कैसे PYNA उत्पाद बीज बुवाई से लेकर फसल के फूलने तक व्यापक विकल्प प्रदान करते हैं, जिससे फसल-खरपतवार  प्रतिस्पर्धा को कम करके कपास की मजबूत वृद्धि को प्रोत्साहित किया जा सके।

गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के जीएम – मार्केटिंग, क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस, अनिल चौबे ने कहा, “खरपतवार  कपास की उपज को 45-50% तक प्रभावित करते हैं। इसलिए, हमारे डिजिटल अभियान के माध्यम से हम प्रभावी खरपतवार नियंत्रण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। पायना उत्पादों को चुनकर, किसान फसल- खरपतवार प्रतिस्पर्धा को कम कर सकते हैं और अपनी उपज और लाभप्रदता को अधिकतम कर सकते हैं।”

यह अभियान मराठी में जारी हुआ है और आगे पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में भी शुरू  किया जाएगा। पिछले साल लॉन्च किए गए पायना ब्रांड लोगो को गोदरेज  एग्रोवेट ने बायर क्रॉपसाइंस, रैलिस इंडिया, धानुका एग्रीटेक, पीआई इंडस्ट्रीज, इंडोफिल इंडस्ट्रीज, निचिनो इंडिया, भारत सर्टिस और अन्य कंपनियों  को भी दिया है, जिससे वे कपास को स्थायी रूप से उगाने के लिए पायना ब्रांड उत्पादों के माध्यम से किसानों को मदद  कर सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement
Advertisement