राज्य कृषि समाचार (State News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

गेंदा की खेती से बदली किसान की किस्मत, कम समय में कमाए लाखों रुपए; जानिए कैसे

22 सितम्बर 2025, भोपाल: गेंदा की खेती से बदली किसान की किस्मत, कम समय में कमाए लाखों रुपए; जानिए कैसे – मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी बहुल विकासखंड परसवाड़ा के ग्राम लिंगा के कृषक कुमेश चौधरी ने परंपरागत धान की खेती छोड़कर गेंदा की खेती को अपनाकर अपनी किस्मत बदल दी है। वर्ष 2024 से गेंदा की खेती कर रहे कुमेश ने कम समय में बेहतर मुनाफा कमाया है। उन्होंने बताया कि गेंदा की एक साल में तीन फसलें लगाई जा सकती हैं और प्रत्येक फसल से अच्छी आमदनी होती है। एक फसल में 1000 गेंदा के पौधों से लगभग 25 हजार रुपये की आय हो जाती है। इस बार उनके खेत में 3000 गेंदा के पौधे लगे हैं, जिससे उनकी आय कई गुना बढ़ गई है।

Advertisement1
Advertisement

कुमेश चौधरी को गेंदा की खेती करने की सलाह उद्यान विस्तार अधिकारी चांदनी रहांगडाले और शंकरलाल मर्सकोले ने दी थी। राष्ट्रीय पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना के अंतर्गत कुमेश को गेंदा के बीज और आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्हें तकनीकी सलाह और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, जिससे वह सफलतापूर्वक गेंदा की खेती कर पा रहे हैं। कुमेश ने बताया कि गेंदा की खेती में धान की तुलना में कम पानी लगता है और मुनाफा ज्यादा होता है। बालाघाट और मंडला के व्यापारी सीधे उनके खेत से गेंदा के फूल खरीदते हैं, जिससे उन्हें अच्छा बाजार भी मिल रहा है।

गेंदा की खेती से फायदे

  • कम समय में तीन फसलें
  • धान की तुलना में कम पानी की जरूरत
  • अच्छा और स्थिर मुनाफा
  • स्थानीय बाजार की सीधी पहुँच

कुमेश चौधरी ने अन्य किसानों से अपील की है कि वे भी परंपरागत धान की खेती के साथ-साथ गेंदा की खेती को अपनाएं ताकि उनकी आय में सुधार हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement