Editorial (संपादकीय)

कृषक जगत – जैन इरिगेशन इजराईल कृषि यात्रा

Share

एग्रीटेक इजराईल के लिए किसान, कंसलटेंट, एग्रोनॉमिस्ट दल रवाना

भोपाल। कृषि पर्यटन यात्रा की श्रृंखला में कृषक जगत द्वारा इस वर्ष आयोजित इजराईल यात्रा का दल 6 मई को भारत से अम्मान के लिए रवाना हुआ। इस दल में विभिन्न प्रदेशों के युवा, प्रगतिशील कृषक, कृषि व्यवसायी, मार्केटिंग मैनेजर्स व कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मिलित हैं। मुम्बई में इंडोफिल केमिकल्स द्वारा दल के सदस्यों का स्वागत किया गया। ये सभी इजराईल के तेल अबीव में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एग्रीटेक 2018 का भी भ्रमण करेंगे। जैन इरीगेशन सिस्टम लि. के सहयोग से आयोजित इस 7 दिवसीय यात्रा में दल के सदस्य हाईटेक फाम्र्स, नर्सरी, किबुत्सु का भ्रमण करेंगे। जहां वे आधुनिक ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, खाद के लिए फर्टिगेशन सिस्टम आदि तकनीक का अवलोकन करेंगे।
यह दल कृषक जगत के प्रधान संपादक श्री विजय कुमार बोन्द्रिया के नेतृत्व में इजराईल यात्रा करेगा। यात्रियों का दल दो समूहों में मुम्बई और दिल्ली से रवाना हुआ। दिल्ली से रवाना हुए दल का संयोजन निमिष गंगराड़े कर रहे हैं। इस सम्पूर्ण यात्रा का संयोजन श्री सचिन बोन्द्रिया द्वारा किया जा रहा है।
इजराईल यात्रा के दौरान दल के सदस्य यरूसलम, डेड सी, विलिंग वाल जैसे दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इजराईल के कृषि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कम पानी में अधिक सिंचाई की विकसित ड्रिप एवं माइक्रोइरीगेशन को आज दुनिया सहित भारत के कई क्षेत्रों में अपनाया जा रहा है। इस भ्रमण कार्यक्रम में किसान वही तकनीक देख और समझ सकेंगे।
कृषि पर्यटन यात्रियों का दल 12 मई को अम्मान से स्वदेश वापसी के लिए रवाना होगा। कृषक जगत पूर्व में भी इजराईल, चीन, नीदरलैंड, टर्की आदि देशों की यात्राओं का आयोजन कर चुका है।

 मुम्बई में इंडोफिल केमिकल्स ने किया दल का स्वागत  
      इजराईल यात्रा दल में शामिल सदस्य    
   नाम                               स्थान        नाम                             स्थान
कौशिक लाहोटी विदिशा, कृषक आशुतोष पाटीदार कुक्षी, कृषक
आनन्द जैन जैन इरिगेशन, इन्दौर प्रमोद कोठारी कंसलटेंट, इंदौर
दर्शन कुमार राजस्थान, कृषक रमेशचन्द्र पाटीदार कृषि दर्शन, बडऩगर
श्रीपाल जैन राजनांदगांव, कृषक साक्षी जैन कसरावद, कृषक
रिछपाल सिंह राजस्थान, कृषक शर्मिला पाटीदार कसरावद, कृषक
उदयराज पारख रायपुर कृषि व्यवसायी बलराम पाटीदार तीतरी रतलाम, कृषक
गुरुदत्त सिंह सीहोर, कृषक हर्ष अग्रवाल भोपाल, कृषक
शान्तनु लाहोटी विदिशा, डेयरी व्यवसायी कैलाश पाटीदार तीतरी रतलाम, कृषक
निरांशु उमट नई दिल्ली एग्रोनॉमिस्ट खेमेन्द्र सिंह सोलंकी बड़वानी राज्य लक्ष्मी केला ग्रुप
मुकेश कुमार सेंधवा, धार, कृषक रमेश भारद्वाज महाराष्ट्र, कृषि सलाहकार
सुमिरन राठी धामनोद, धार, कृषक सिद्धार्थ कोठारी नीमच, कृषक
समर सिंह बद्दी हिमाचल प्रदेश, कृषक राजेश पटेल रतलाम, कृषक
दिलीप कुमार शर्मा बद्दी, हिमाचल प्रदेश, कृषक दिलीप साखला जलगांव, वाइस प्रेसीडेंट जैन इरिगेशन
सोहनलाल राजस्थान, कृषक सुरभीत गोधा भोपाल, कृषक
प्रकाशचन्द्र गंगराड़े डेढ़तलाई, बुरहानपुर, कृषक तनय जैन मंदसौर, कृषक
मनीष नाहर भोपाल, कृषक संजय लालवानी भोपाल, कृषक
ईश्वरलाल पाटीदार रतलाम एम्बी वाईन्स रोहित जायसवाल इन्दौर,कृषि व्यवसायी
महेन्द्र पहाडिय़ा पहाडिय़ा वाणिज्य, इन्दौर इं. राजेन्द्र गंगराड़े नागपुर, कृषक
मनोज कुमार राजानी गंगा इंडस्ट्रीज, देवास शोभा गंगराड़े नागपुर
मदनलाल रतलाम, कृषक डॉ. अपराजिता नागपुर
पावेल राजानी देवास, गंगा इंडस्ट्रीज आयुश अस्थाना मुम्बई
भानु प्रसाद पटेल इंदौर, पर्यावरणविद्, शांतिलाल गुप्ता इन्दौर, स्वास्तिक फर्टिलाइजर
धर्मराज पाटीदार रतलाम, कृषक संजय भण्डारी इन्दौर, प्रेसीडेंट जैन इरिगेशन
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *