फसल की खेती (Crop Cultivation)

मेरे आस-पास के सब्ज़ी उत्पादक उच्च उत्पादकता के लिए श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स का उपयोग कर रहे हैं, डोज़ और उपयोग की विधि बताएं

19 सितम्बर 2025, भोपाल: मेरे आस-पास के सब्ज़ी उत्पादक उच्च उत्पादकता के लिए श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स का उपयोग कर रहे हैं, डोज़ और उपयोग की विधि बताएं – श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स एक ऐसा उत्पाद है जो सब्ज़ियों की फसलों को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है और इसकी विशेषता है कि यह दो चरणों में उपलब्ध है – श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – Grade I और श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – Grade II । पहले चरण का उपयोग वानस्पतिक वृद्धि के समय किया जाता है, जबकि दूसरा चरण फूल आने से लेकर फलों की तुड़ाई तक दिया जाता है। इसकी विशेष संरचना और उपयुक्त पी.एच (pH) इसे अत्यधिक प्रभावी बनाते हैं।

Advertisement1
Advertisement

श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स I में NPK 18:15:16 के साथ 4% सल्फर और 0.1% बोरॉन होता हैं, जिससे पौधों की प्रारंभिक वृद्धि, जड़ों की मजबूती और फूल बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है। वहीं, श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स II में NPK 15:10:30 के साथ 4% सल्फर होता हैं, जो फूल और फल बनने के समय पौधों को आवश्यक पोषण प्रदान कर उपज में एकरूपता और गुणवत्ता लाते हैं। इस उत्पाद की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कई सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध है, जो सब्ज़ी फसलों को संपूर्ण पोषण समाधान प्रदान करता है। यह उत्पाद बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करता है क्योंकि एक जैसे आकार, वजन और रंग के फल व्यापारियों को अधिक आकर्षित करते हैं।

डोज़ और प्रयोग विधि:

फसलउत्पादउपयोग का चरणअवधि (दिनों में)कुल डोज़ (किग्रा/एकड़)प्रति दिन डोज़
टमाटर, मिर्च, बैंगन, खीराश्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स Iवानस्पतिक वृद्धि10-60501 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स IIफल विकास से कटाई61-135751 किग्रा
आलूश्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स Iकंद आरंभ10-35251.75 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स IIकंद विकास35-65500.75 किग्रा
लौकी, खरबूजाश्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स Iप्रारंभिक विकास5-30251 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स IIफल विकास से कटाई31-80501 किग्रा
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

उपयोग के दौरान ध्यान रखें कि इसे सही समय पर और अनुशंसित डोज़ में दें। बेसल उर्वरक को कम न करें। मैग्नीशियम सल्फेट का प्रयोग महत्वपूर्ण है लेकिन उनका प्रयोग ड्रिपइट के साथ मिश्रित किए बिना अलग से करें। अन्य एनपीके या सूक्ष्म पोषक तत्व देने की आवश्यकता नहीं होती जिससे लागत में भी कमी आती है।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement