फसल की खेती (Crop Cultivation)

नींबू के फूल झड़ने से हैं परेशान? किसान अपनाएं ये असरदार टिप्स और बढ़ाएं पैदावार

12 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: नींबू के फूल झड़ने से हैं परेशान? किसान अपनाएं ये असरदार टिप्स और बढ़ाएं पैदावार – नींबू एवं इस वर्ग की फसलों में फूल झड़ने की समस्या अक्सर किसानों के लिए चिंता का कारण बनती है। विशेषज्ञों के अनुसार फूलों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है, जिसमें पोषण की कमी, अधिक पानी, तापमान में उतार-चढ़ाव और निषेचन की कमी प्रमुख हैं।

यदि पौधों में क्षमता से अधिक फूल आ जाते हैं तो वे प्राकृतिक रूप से झड़ने लगते हैं। वहीं, जब फूलों में निषेचन की क्रिया पूरी नहीं हो पाती, तब भी फूल गिर जाते हैं। इसके अलावा फूल आने के समय पौधों को अधिक पानी देने से भी फूल झड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

तापमान और नमी का विशेष ध्यान जरूरी

फूल आने के समय तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव भी नींबू फसल में फूल झड़ने का प्रमुख कारण बनता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि मिट्टी में नमी को हमेशा एक समान बनाए रखें। उचित नमी प्रबंधन से फूल झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

रोकथाम के उपाय और हार्मोन का उपयोग

विशेषज्ञों के अनुसार नींबू के फूल झड़ने की समस्या को नियंत्रित करने के लिए 2-4 डी (2,4-D) हार्मोन का उपयोग प्रभावी माना जाता है। इसके लिए 8 पीपीएम (250 लीटर पानी में 2 ग्राम) घोल बनाकर छिड़काव करने से फूल और फल झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements