फसल की खेती (Crop Cultivation)

शहडोल संभाग में कई जगह बारिश, अमानगंज में 75.2 मिमी वर्षा

06 सितम्बर 2022, इंदौर: शहडोल संभाग में कई जगह बारिश, अमानगंज में 75.2 मिमी वर्षा – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर,रीवा, सागर , नर्मदापुरम और इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा जबलपुर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। उज्जैन,ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  पन्ना  जिले के अमानगंज  में सर्वाधिक  75.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश-बैतूल (भीमपुर – 55, चिचोली – 25.3, सिटी – 13.6, भैंसदेही – 12, आठनेर – 9, आमला – 6),सीहोर (इछावर – 34, बुधनी – 31, रेहटी – 12.6, जावर – 8.1, आष्टा – 3),रायसेन (गौहरगंज – 33.4, बेगमगंज – 11.2, सिलवानी – 9, देवरी – 8, सुल्तानपुर – 1.3),धार (बाग – 30, उमरबन  – 19, गंधवानी – 19, मनावर – 13, कुक्षी – 10, सरदारपुर – 7),शिवपुरी (पिछोर – 30, खनियाधाना – 11, नरवर – 6.5, सिटी – 1),विदिशा (कुरवाई  ओ आर – 28, कुरवाई एनआर  – 25, पठारी – 5, गंजबासौदा – 3, नटेरन – 2),देवास (बागली -25,उदयनगर – 24.8, हाटपीपल्या – 12, टोंकखुर्द – 12, सोनकच्छ – 9),इंदौर (सांवेर – 20.8, महू – 6, एग्रो ओब्स – 5.2, एयरपोर्ट – 1.3),खरगोन (सेगांव – 15),नर्मदापुरम (सिटी – 13.4, माखननगर – 8, डोलरिया – 1.1),अलीराजपुर (जोबट – 5),बड़वानी (चाचरीयापाटी – 2),बुरहानपुर (नेपानगर – 1.6), पचमढ़ी  में वर्षा  ट्रेस की गई

पूर्वी मध्य प्रदेश – पन्ना (अमानगंज – 75.2, पुरूषोत्तमपुर केवीके  – 1.5, सिटी – 1, शाहनगर – 1), सागर (केसली – 49, देवरी – 21.1, जैसीनगर – 16.4, बीना – 16.2, रहली – 14, मालथौन – 7, शाहगढ़ – 3.1, सिटी – 2.2, लह्दारा केवीके  – 0.5), टीकमगढ़ (मोहनगढ़ – 45, सिटी – 24, बड़ागांव धंसान – 10, बल्देवगढ़ – 1), रीवा (सेमरिया – 45, गुढ़ – 4, रायपुर कर्चुलियान – 2, मऊगंज – 1.8),दमोह (बटियागढ़ – 33, पटेरा – 7, हटा – 1),सीधी (कुसमी – 31, सिटी केवीके  7.5, रामपुर नैकिन – 5, गोपदबनास – 1.4),सिवनी (बरघाट – 13, लखनादौन – 3.5, सिटी – 1.6, कुरई – 1),छिंदवाड़ा (पाण्ढुर्णा – 12.6, हर्राई – 2, तमिया – 1),बालाघाट (परसवाड़ा – 11.2, तिरोड़ी – 11.2),निवाड़ी (ओरछा – 11),अनूपपुर (बेनीबारी – 10.1, पुष्पराजगढ़ – 4.2, सिटी नार्थ  – 1.7, जैतहरी – 1.4),सिंगरौली (चितरंगी – 9.2, सरई – 2.8, माड़ा1.4),उमरिया (मानपुर – 8.6),डिंडोरी (सिटी – 5.2, बजाग – 3),शहडोल (बुढ़ार – 5, जैतपुर – 1),कटनी (बिलहरी – 5), सतना (जीतनगर मैहर – 0.5),अमरकंटक – 52.2,   ओरछा – 11.0  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर , रीवा, शहडोल,जबलपुर,सागर, भोपाल,ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में  कहीं-कहीं वर्षा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने/गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन मंडी रेट (03 सितम्बर 2022 के अनुसार); खातेगांव मंडी में रहा अधिकतम रेट

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement