Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

पोषक तत्वों से भरपूर ‘आंवला’

  • अंजली सिंह
    एमएससी (प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग)
  • पंकज कुमार, एम.एस.सी. (कृषि प्रसार)
    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि., कानपुर
  • अमन कुमार मौर्य, एमएससी (उद्यान, फल विभाग)
    द्य स्नेहा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, उद्यान विज्ञान विभाग
    आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि., अयोध्या

18 जून 2022, पोषक तत्वों से भरपूर ‘आंवला’ –

आंवला का संरक्षण (मुरब्बा) – आंवला का फल आमतौर पर संरक्षित करने के लिए प्रयोग करते हैं। आंवला का संरक्षण हम एक प्रौढ़ फल को पका के कर सकते हैं। आंवला का मुरब्बा हम बड़े-बड़े फाकों में काटकर या पूरा फल को ज्यादा मात्रा के चीनी में तब तक पकाते हैं जब तक फल पारदर्शी और परिपक्व ना हो जाए, मुरब्बा एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है। यह यकृत और हृदय को ऊर्जा प्रदान करता है। यह दस्त को रोकने और चक्कर के लिए उपयोग में लाया जाता है।

आंवला कैंडी- फल कैंडी उच्च पोषण मूल्य, उच्च स्वीकार्यता और सबसे लम्बे जीवन के वजह से अधिक लोकप्रिय पाया जा रहा है। यह रेसेपी की सामग्री एक किलो आंवला का फल और 700 ग्राम चीनी को उपयोग कर के बनता है। आंवला कैंडी आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पेय पदार्थ परोसने के लिए तैयार मिश्रित- आंवला और सेब को साथ मिश्रित करें और उसका जूस बनाएं जो कि उसकी पोषक तत्व और बढ़ेंगे साथ ही आप आंवले का उपयोग मौसम के बाद भी कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्या आंवला का फल एंटी मुटाजेनिक और एंटीनोप्लास्टिक है?

इनविट्रो और इनवियो सिस्टम दोनों के साथ प्रोक्लीनिकल अध्ययनों की तुलना करने से पता चलता है कि आंवला कैंसर रोधी, कीमोप्रिवेंटिव और रेडियो सुरक्षात्मक प्रभाव को रोकता है। आंवला का सेवन साइटोटोक्सिक प्रभाव को कैंसर में कम करता है।

निष्कर्ष- आंवला भविष्य में बहुत ही महत्वपूर्ण पदार्थ माना जा रहा है। इसकी औषधीय और पोषक तत्व के गुणों के कारण उच्च उत्पादकता प्रति इकाई क्षेत्र ज्यादा है और साथ ही बंजर भूमि में भी उपयुक्त है। आंवला में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत करती है साथ ही हमें बीमारियों से लडऩे के क्षमता प्रदान करती है। वैज्ञानिक आंवला के उत्पादक और साथ ही पोषक तत्व में दृढ़ के लिए काम कर रहे हैं।