Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मल्चिंग पद्धति से लगायी मिर्च

के.जे. एजुकेशन सोसायटी की टीम को जैसीनगर ब्लॉक के ग्राम सींगना के कृषक प्रेम सिंह लोधी ने बताया कि विगत वर्ष सोसायटी द्वारा हमारे खेत में प्याज का प्रदर्शन लगवाया था जिसकी बेहद अच्छी पैदावार हुई थी बाद में अन्तर्राज्यीय भ्रमण के दौरान भी मैंने अनेक प्रकार की कृषि तकनीक देखी थी। इससे प्रभावित होकर हमने अपनी छह एकड़ खेती का उद्यानिकी में रजिस्ट्रेशन कराया, मल्चिंग  पद्धति से मिर्च लगाई है। बैंगन, करेला आदि फसलें भी लगाई हैं बेहतर लाभ की संभावना है। इस गांव का मैं इकलौता किसान हूं जो पहली बार बड़े पैमाने पर उद्यानिकी फसलों की खेती करने का रिस्क उठा रहा हूं क्योंकि हमारे यहां सिंचाई के पानी की बेहद कमी है। टीम के श्री मिश्रा एवं श्री चौबे ने किसान प्रेमसिंग का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी में हम आपके साथ हैं मेहनत करो फल तो प्राप्त होगा ही।