फसल की खेती (Crop Cultivation)

बाजरा भारत का सुपरफूड: श्री प्रह्लाद सिंह

राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन

24 जून 2022, नई दिल्ली बाजरा भारत का सुपरफूड: श्री प्रह्लाद सिंह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में ‘भारत के लिए भविष्य का सुपर फूड‘ विषय पर राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन का उद्घाटन कियाजिसका आयोजन उद्योग निकाय एसोचैम ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से किया। इस सम्मेलन का आयोजन खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए किया गया।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में मोटे अनाज का उत्पादन 2020-21 में बढ़कर 17.96 मिलियन टन हो गया है, जो 2015-16 में 14.52 मिलियन टन था और बाजरा (मोती बाजरा) का उत्पादन भी इसी अवधि में बढ़कर 10.86 मिलियन टन हो गया है।

राष्ट्रीय सम्मेलन में बाजरा के फायदों के बारे में बात करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि बाजरा देश के सबसे पुराने खाद्य पदार्थों में से एक रहा है। यह छोटे बीजों से उगाई जाने वाली फसल है जिसे शुष्क क्षेत्रों में या यहां तक कि कम उर्वरता वाली भूमि पर भी उगाया जा सकता है। यही कारण है कि इसे भारत के सुपरफूड के रूप में जाना जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल का छोटा सीजन होने के कारण, बाजरा लगभग 65 दिनों में छोटे बीज से तैयार होकर काटे जाने लायक फसल के रूप में विकसित हो सकता है। बाजरा फसल की यह विशेषता दुनिया की घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर ठीक से इसे संग्रहित किया जाए तो बाजरा दो साल या उससे अधिक समय तक सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के पोषण परिणामों में सुधार के लिए बाजरा को मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement

भारत में प्रमुख बाजरा उत्पादक राज्यों में हरियाणाउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़गुजरातराजस्थानमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रआंध्र प्रदेशकर्नाटकतमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री मिन्हाज आलम ने दुनिया भर में बाजरा के बारे में जागरूकता फैलाने के बारे में बात की क्योंकि भारत अब दुनिया में बाजरा का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक देश है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष होगा जो खाद्य विकल्पों में मूल्य सृजन और टिकाऊ उत्पादों को बढ़ावा देगा।

महत्वपूर्ण खबर:नैनो यूरिया के उपयोग से कृषि एवं पर्यावरण को फायदा

Advertisements
Advertisement
Advertisement