फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में स्लग और घोंघे से बचाव के लिए ICAR की सिफारिशें

08 अगस्त 2024, भोपाल: सोयाबीन में स्लग और घोंघे से बचाव के लिए ICAR की सिफारिशें – सोयाबीन की फसल अधिकतर क्षेत्रों में वर्तमान में फूल आने के प्रारंभिक चरण में है। इस समय के दौरान सोयाबीन में स्लग और घोंघे का प्रकोप देखा गया है। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, सोयाबीन किसानों को स्लग और घोंघे के नियंत्रण हेतु भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने सलाह जारी की है।

स्लग और घोंघे का आक्रमण: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों घोंघे(snails-slugs/गोगलगाय) का प्रकोप देखा जा रहा हैं। किसानों को नियमित रूप से फसल की निगरानी करने और आवश्यकतानुसार कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी जाती है। इसके नियंत्रण लिए गुड के साथ मेटालडिहाइड 2.5% सूखे पेलेट का द्रावन बनाए तथा जूट के बोरे को इस द्रावन में भिगोकर अपने खेत में रात को रखे एवं अगले दिन निरिक्षण करें। साथ ही सुरक्षात्मक रूप से अपने खेत के चारों ओर चुने की लकीर डालकर घोंघे को आने से रोके। समस्या अधिक होने पर सोयाबीन के लिए अनुशंसित कीटनाशक जैसे मैलाथियान 50.00% ई.सी. (1500 मि.ली./हेक्टेयर) या इंडोक्साकार्ब 15.80% ई.सी. (333 मि.ली./हेक्टेयर) या क्विनॉल्फॉस 25 का फसल एवं जमींन पर छिड़काव  करें।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement