फसल की खेती (Crop Cultivation)

डीबीडब्ल्यू 371 (DBW 371 – Karan Vrinda) – उत्तर-पश्चिमी मैदान क्षेत्र के लिए उच्च उत्पादन वाली बायोफोर्टिफाइड गेहूं किस्म

17 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: डीबीडब्ल्यू 371 (DBW 371 – Karan Vrinda) – उत्तर-पश्चिमी मैदान क्षेत्र के लिए उच्च उत्पादन वाली बायोफोर्टिफाइड गेहूं किस्म – डीबीडब्ल्यू 371 (करन वृंदा), आईसीएआर–भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR), करनाल द्वारा विकसित एक उच्च उत्पादन क्षमता वाली बायोफोर्टिफाइड गेहूं किस्म है। यह उत्तर-पश्चिमी मैदान क्षेत्र (NWPZ) के लिए उपयुक्त है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (कोटा और उदयपुर को छोड़कर), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (झांसी को छोड़कर) तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भाग शामिल हैं।

इस किस्म का वंश BORL14/CHIPAK है और इसे 06 मार्च 2023 को अधिसूचना 1056(E) के तहत अधिसूचित किया गया। यह किस्म समय पर बोई जाने वाली सिंचित भूमि में 75.9 क्विंटल औसत और 87.1 क्विंटल संभावित उत्पादन देती है। यह लीफ रस्ट रोग के प्रति प्रतिरोधी है, 12.2% प्रोटीन, 44.9 पीपीएम आयरन, और कम फिनॉल (2.8) रखती है। यह किस्म उत्पादन और पोषण दोनों दृष्टि से उत्कृष्ट है।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement