राज्य कृषि समाचार (State News)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

उद्यानिकी राज्य मंत्री का संघ ने किया सम्मान

एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ का 37वां स्थापना दिवस समारोह

24 मार्च 2021, भोपाल ।  उद्यानिकी राज्य मंत्री का संघ ने किया सम्मान – उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। शासन से स्वीकृति लेने की कार्यवाही को शीघ्र करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ के 37वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री कुशवाह ने कहा कि रायसेन जिले में स्थित बाड़ी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की माँग पर भी विचार किया जायेगा। कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की पहल की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने श्री कुशवाह का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर निगम के मुख्य महाप्रबंधक श्री रन्द्रि चतुर्वेदी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संघ के संरक्षक श्री अनिल वाजपेई और अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर परसाई ने संबोधित किया। संघ द्वारा पिछले वर्षों में किये गये कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। निगम के कर्मचारी श्री के.एम. थॉमस और नसीम खान को उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement