एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

अक्टूबर 2025 में VST की दमदार परफॉर्मेंस: टिलर्स बिक्री में 128% की जोरदार वृद्धि, ट्रैक्टर सेक्टर रहा धीमा

02 नवंबर 2025, नई दिल्ली: अक्टूबर 2025 में VST की दमदार परफॉर्मेंस: टिलर्स बिक्री में 128% की जोरदार वृद्धि, ट्रैक्टर सेक्टर रहा धीमा – VST टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स ने अपने अक्टूबर 2025 की सेल रिपोर्ट जारी कर दी है। अक्टूबर माह में कंपनी ने छोटे और मझोले किसानों के लिए अपने मैकेनाइजेशन उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त प्रदर्शन दर्ज कर कुल 4,077 यूनिट बेचे है। सितंबर 2024 की तुलना में कंपनी ने अपने पावर टिलर बिक्री में 128% की रिकॉर्ड वृद्धि हासिल की है।  

हालांकि, ट्रैक्टर सेक्टर में बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली। VST ने अक्टूबर 2025 में 587 ट्रैक्टर बेचे, जो अक्टूबर 2024 में 680 यूनिट की तुलना में 13.68% की गिरावट को दर्शाता है, जो इस महीने में इस सेगमेंट में धीमी मांग को दिखाता है।

टिलर्स सेगमेंट में दिखा दमदार परफॉर्मेंस

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2025 में अपनी बिक्री में बड़ी बढ़त दिखाई, जो खासकर पावर टिलर की बढ़ती मांग की वजह से थी। इस महीने कंपनी ने कुल 4,664 यूनिट्स बेचीं, जो अक्टूबर 2024 में बेची गई 2,463 यूनिट्स की तुलना में लगभग 89% ज्यादा हैं।

पावर टिलर में सबसे ज्यादा बढ़त रही। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 4,077 पावर टिलर बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 1,783 टिलर की तुलना में 128.66% ज्यादा है। यह दिखाता है कि किसान छोटे और सस्ते मैकेनाइजेशन विकल्पों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री डेटा 

सेगमेंटअक्टूबर ’25अक्टूबर ’24बदलाव (%)
पावर टिलर4,0771,783128.66%
ट्रैक्टर587680-13.68%
कुल4,6642,46389.36%

सालभर का प्रदर्शन (अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक)

VST ने अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक अपने पावर टिलर बिजनेस में अच्छी बढ़त दिखाई। इस दौरान कंपनी ने 28,906 पावर टिलर बेचे, जो पिछले साल इसी समय में बेचे गए 19,108 टिलर की तुलना में लगभग 51% ज्यादा हैं।

वहीं, ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई। अप्रैल–अक्टूबर 2025 में 3,163 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि पिछले साल इसी समय में 3,279 ट्रैक्टर बिके थे, यानी करीब 3.5% की गिरावट। कुल मिलाकर, पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों मिलाकर कंपनी की बिक्री 32,069 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 22,387 यूनिट्स की तुलना में लगभग 43% ज्यादा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements