Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

ट्रॉली में गेहूं भरने  की नई तकनीक

4 अप्रैल 2022, इंदौर ।  ट्रॉली में गेहूं भरने  की नई तकनीक – इन दिनों अधिकांश किसानों के यहां गेहूं की उपज आ गई है , जिसे मंडी या बाज़ार तक पहुंचाने के लिए किसी वाहन में भरकर भेजना ज़रूरी है। सामान्य तरीके से वाहन को भरने में समय और श्रम दोनों अधिक लगता है।  किसानों की इस समस्या का समाधान इस प्रस्तुत वीडियो में किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मशीन से पाइप का एक सिरा जोड़कर उसे कुछ ऊंचाई पर पतरे की नाली से जोड़ा गया है, ताकि गेहूं सीधे ट्रॉली में गिर सके ,जबकि दूसरा सिरा गेहूं के ढेर के नीचे दबा दिया गया है, जिसके मुंह पर एक मजदूर लगातार ढेर से गेहूं खींचकर डाल रहा है , ताकि पाइप खाली न रहे। इस मशीन द्वारा स्वतः ही गेहूं खींचकर पाइप के ज़रिए सीधे ट्रॉली में डाला जा रहा है।इस नई तकनीक से उपज की वाहन में भराई करना आसान हो गया है।  

महत्वपूर्ण खबर: बाड़मेर पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile