एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

भारत में प्रमुख 5 उपकरण जो जुताई में आते है बेहद काम

14 जुलाई 2023, नई दिल्ली: भारत में प्रमुख 5 उपकरण जो जुताई में आते है बेहद काम – कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बिना कृषि के विकास के देश की प्रगति अधूरी हैं। विज्ञान और तकनीक का हर सेक्टर के विकास में अहम् योगदान रहा है। ऐसे में बिना तकनीक के कृषि का विकास कैसे सम्भव हो सकता है। इसलिए जरुरत है, ज्यादा से ज्यादा तकनीक का कृषि क्षेत्र में प्रयोग किया जाए। फसल की अच्छी पैदावार हो, इसके लिए ना केवल उन्नत किस्म के बीज, सिंचाई की आवश्यकता होती है, बल्कि मिट्टी की तैयारी भी अच्छी तरह से करनी बहुत ही आवश्यक है। मिट्टी से ही पोषक तत्व लेकर बीज लहलहाते फसलों का आकार लेती है।  

प्राचीन काल में जुताई के लिए लकड़ी के हल और बैलों का उपयोग किया जाता था. इसमें अधिक श्रम के साथ समय भी अधिक लगता था। लेकिन बदलते समय के साथ प्रत्येक क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि क्षेत्रों में भी तकनीक का प्रसार हुआ। आज बहुत से उपकरण हमारे किसान भाइयों के लिए बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से वे आसानी से कम समय में उन्नत तरीके से मिट्टी की जुताई का कार्य कर सकते हैं।  आज हम इस आर्टिकल में जुताई के लिए ऐसे 5 प्रमुख उपयोगी उपकरणों की बात करेंगे।  

Advertisement
Advertisement

आइये सबसे पहले जानते हैं, उन पांच उपकरणों के नाम जो कम समय में आसानी से उन्नत जुताई कर सकते हैं। 
1.    प्लाऊ
2.    कल्टीवेटर
3.    रोटावेटर
4.    सबसॉइलर
5.    हैरो

प्लाऊ

प्लाऊ खेतों की जुताई के लिए बनाया गया एक ऐसा उपकरण है, जिसे ट्रैक्टर की सहायता से चलाया जाता है। यह तीन प्रकार का होता है-
·         मोल्डबोर्ड प्लाऊ
·         डिस्क प्लाऊ
·         रिवर्सिबल प्लाऊ

Advertisement8
Advertisement

वैसे तीनों मोल्डबोर्ड प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ, और रिवर्सिबल प्लाऊ का काम मिट्टी की जुताई और तैयारी से ही संबंधित है। बस इनके बनावट और कार्य करने के तरीके के आधार पर इनका वर्गीकरण 3 प्रकारों में किया गया है। आइये तीनों के कार्यों को बारीकी से जानते हैं।

Advertisement8
Advertisement
मोल्डबोर्ड प्लाऊ

मोल्डबोर्ड हल भारत में जुताई के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले उपकरणों में से एक है। इसमें एक घुमावदार (मोल्ड किया हुआ) धातु की प्लेट होती है जिसे मोल्डबोर्ड कहा जाता है। इसके वजह से ही इसका नाम मोल्ड बोर्ड प्लाऊ रखा गया है। यह मोल्ड बोर्ड प्रभावी ढंग से मिट्टी को पलटने का काम करती है और फसल के अवशेष और खरपतवार मिट्टी में दब जाते हैं। मोल्डबोर्ड प्लाऊ कठोर मिट्टी और मिट्टी के ढेले को तोड़ने का काम करती है, जिससे मिट्टी में पानी और हवा अच्छी तरीके से प्रवेश कर पाता है, जो फसल की अच्छी पैदावार के लिए बहुत ही आवश्यक है।

डिस्क प्लाऊ

डिस्क प्लाऊ विशेषकर भारी और पथरीली मिट्टी वाले खेतों की जुताई में उपयोग किया जाने वाला महत्वपूर्ण उपकरण है। इसमें आमतौर पर 3 या इससे अधिक धातु के डिस्क लगे होते हैं, जो पीछे की ओर झुके होते हैं, ताकि ये मिट्टी में गहराई तक प्रवेश कर सके। ये डिस्कें मिट्टी को काटती हैं, उसे छोटे-छोटे ढेलों में तोड़ती हैं और उन्हें पलट देती हैं। मोल्डबोर्ड प्लाऊ की तुलना में डिस्क प्लाऊ भारी मिट्टी या चट्टानी इलाके में बेहतर तरीके से काम करती है।

रिवर्सिबल प्लाऊ

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह प्लाऊ रिवर्सिबल है, यानी यह प्लाऊ आगे और पीछे दोनों दिशाओं में काम करने में सक्षम है। इसके इस फीचर्स की वजह से ट्रैक्टर को बिना घुमाए लगातार जुताई की जा सकती है। अपने अनूठे डिज़ाइन और दक्षता के कारण हाल के वर्षों में रिवर्सिबल प्लाऊ ने लोकप्रियता हासिल की है।  रिवर्सिबल प्लाऊ विभिन्न प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त होते हैं और खासकर बड़े कृषि कार्यों में उच्च उत्पादकता प्रदान करते हैं।

कल्टीवेटर

कल्टीवेटर एक मल्टीपर्पस कृषि उपकरण है, जिसमें एक फ्रेम से जुड़ी टाइनों की एक श्रृंखला होती है, जिसे आमतौर पर ट्रैक्टर के ड्रॉबार पॉवर से खींचा जाता है। कल्टीवेटर में लगे टाइन्स मिट्टी में घुस जाते हैं और ढेलों को तोड़ देते हैं, जमी हुई परतों को ढीला कर देते हैं और खरपतवार निकाल देते हैं। कल्टीवेटर का उपयोग आमतौर पर प्राथमिक जुताई के बाद बीज क्यारी को परिष्कृत करने, मिट्टी को हवा के प्रवेश लायक बनाने और खरपतवार की वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

रोटावेटर

रोटावेटर (Rotavator) का उपयोग आमतौर पर फसल बोने से पहले मिट्टी की तैयारी के लिए किया जाता है। इसमें कई घूमने वाले ब्लेड या टाइन होते हैं जो मिट्टी को तोड़ते और भुरभुरी बनाते हैं। ब्लेड मिट्टी की खुदाई करते हैं, ढेलों को तोड़ते हैं, कार्बनिक पदार्थ मिलाते हैं, और बढ़िया खेती योग्य भूमि तैयार करते हैं। रोटावेटर से सुखी या गीली दोनों तरह की मिट्टी में जुताई की जा सकती है। 

Advertisement8
Advertisement
सबसॉइलर

सबसॉइलर भी ट्रैक्टर के साथ चलाया जाने वाला एक जुताई करने का उपकरण है। इसे विशेषतौर से गहरी जुताई के लिए जाना जाता है। अगर मोल्ड बोर्ड प्लाऊ, डिस्क हैरो और रोटरी टिलर (रोटावेटर) से भी अधिक गहरी जुताई खेतों में करनी है, तो सबसॉइलर इसके लिए बहुत ही उपयुक्त है। यह एक मल्टीपर्पस कृषि उपकरण है, जिसका उपयोग खेतों में नालियां बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

हैरो

हैरो खेत की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है. इसके दो प्रकार है-
1.    डिस्क हैरो
2.    पॉवर हैरो

डिस्क हैरो और पॉवर हैरो दोनों कृषि उपकरणों का प्रयोग मिट्टी तैयार करने के लिए किया जाता है.यानी दोनों के कार्य समान हैं लेकिन डिज़ाइन, और ऑपरेशन के आधार पर दोनों में कुछ बुनियादी अंतर् है।

डिस्क हैरो

डिस्क हैरो एक कृषि उपकरण है जिसमें एक फ्रेम पर तेजी से घूमने वाली कई डिस्क्स लगे होते हैं। ये दो या दो से अधिक पंक्तियों में व्यवस्थित होते हैं। डिस्क आमतौर पर कठोर स्टील से बनी होती हैं और मिट्टी को काटने, तोड़ने और ढीला करने के लिए डिज़ाइन की जाती हैं। डिस्क हैरो का उपयोग आमतौर पर प्राथमिक जुताई के लिए किया जाता है, जिसमें मिट्टी को तोड़ना और फसल अवशेषों को जमीन में मिलाना या दबाना शामिल है।

पॉवर हैरो

पॉवर हैरो मिट्टी तैयार करने का एक कृषि उपकरण है। इसके शॉफ्ट पर घूमने वाले कई टाइन्स या ब्लेड्स होते हैं, जो मिट्टी को काटता और तोड़ता है।  इसमें डिस्क हैरो के मुकाबले मिट्टी को अधिक बारीक करने की क्षमता होती है। पॉवर हैरो का उपयोग आम तौर पर माध्यमिक जुताई के लिए किया जाता है, जिसमें बीज तैयार करना और प्राथमिक जुताई के बाद मिट्टी को परिष्कृत करना शामिल होता है। 

हमारे किसान अगर ऊपर बताये गए कृषि उपकरणों का मिट्टी की तैयारी के लिए उपयोग करेंगे, तो अवश्य ही उनका कार्य आसान और उन्नत होगा। जिससे ना केवल पैसे और समय की बचत होगी, बल्कि मिट्टी की सही तैयारी से फसलों को पोषक तत्त्व भी पर्याप्त मिलेगा और फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी। 

ट्रैक्टरकारवां आपको जुताई के लिए उपकरण खरीदने मे कैसे मदद करता है?

ट्रैक्टरकारवां (Tractorkarvan) किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से संबंधित सभी जानकारी के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह यूजर-फ्रेंडली सुविधाएँ प्रदान करता है जो किसानों को ट्रैक्टर खोजने, खरीदने और बेचने के साथ-साथ ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, कृषि टायर और हार्वेस्टर के फाइनेंसिंग के प्रोसेस में भी मदद करता है। ट्रैक्टरकारवां पर, किसानों को स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, प्राइस, ईएमआई और ऑथेन्टिक यूजर रिव्यू जैसी विस्तृत, अच्छी तरह से रिसर्च की गई और क्यूरेटेड जानकारी मिलती है। ज़मीनी स्तर पर अपनी व्यापक पहुँच के माध्यम से, ट्रैक्टरकारवां भारतीय किसानों को आसानी से ट्रैक्टर चुनने, खरीदने और फाइनेंस करने में सहायता करता है। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement