महिंद्रा के टॉप -3 ट्रैक्टर- जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और खासियत
22 नवंबर 2025, नई दिल्ली: महिंद्रा के टॉप -3 ट्रैक्टर- जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और खासियत – भारतीय किसानों की मेहनत को आसान बनाने और फसल उत्पादन बढ़ाने में महिंद्रा ट्रैक्टर हमेशा से भरोसेमंद साथी रहे हैं। अगर आप अपने खेत के काम को तेज, आसान और लाभकारी बनाना चाहते हैं तो महिंद्रा के ये टॉप 3 ट्रैक्टर आपके लिए आदर्श विकल्प हैं। NOVO 605 DI PS 4WD V1 अपनी उच्च पावर और भारी हाइड्रोलिक क्षमता के लिए जाना जाता है, JIVO 225 DI 4WD छोटे खेतों और इंटरकल्चर काम के लिए बेहद किफायती और सुविधाजनक है, जबकि OJA 2121 मध्यम पावर और न्यारो डिजाइन के कारण गन्ना और कपास जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है।
इन ट्रैक्टरों की आधुनिक तकनीक, आरामदायक डिजाइन और मजबूत प्रदर्शन हर किसान की कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। आइए जानें इनकी कीमत और फीचर्स ।
1. महिंद्रा NOVO 605 DI PS 4WD V1
महिंद्रा NOVO 605 DI PS 4WD V1 की कीमत लगभग ₹10 लाख है। यह ट्रैक्टर 36 से 50 HP की पावर और 214 Nm अधिकतम टॉर्क के साथ आता है। इसमें 15 फॉरवर्ड और 15 रिवर्स गियर के साथ F/R शटल और स्मूथ सिँक्रोमेश ट्रांसमिशन है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2700 kg है और यह 2WD/4WD दोनों ड्राइव विकल्पों में उपलब्ध है। पावर स्टीयरिंग, स्लिपटो क्लच और आरामदायक सीट इसे लंबे समय तक काम करने के लिए सुविधाजनक बनाते हैं। यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त है और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।
2. महिंद्रा JIVO 225 DI 4WD NT
महिंद्रा JIVO 225 DI 4WD की कीमत ₹4.63 से 4.78 लाख के बीच है। यह ट्रैक्टर 20 HP की पावर और 66.5 Nm टॉर्क के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर हैं और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 kg है। यह ट्रैक्टर छोटे खेतों और गन्ना जैसी फसलों के बीच इंटरकल्चर काम के लिए उपयुक्त है। इसकी कॉम्पैक्ट डिजाइन, पावर स्टीयरिंग और स्लाइडिंग मेष ट्रांसमिशन इसे छोटे और मध्यम स्तर के कृषि कार्यों के लिए आदर्श बनाते हैं।
3. महिंद्रा OJA 2121
महिंद्रा OJA 2121 की कीमत ₹4.67 से 5.05 लाख के बीच है। यह ट्रैक्टर 21 से 35 HP की पावर और 73.5 Nm टॉर्क के साथ आता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर हैं और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 950 kg है। इसकी न्यारो डिजाइन इसे गन्ना और कपास जैसी फसलों के बीच इंटरकल्चर कार्य के लिए बहुत उपयुक्त बनाती है। पावर स्टीयरिंग और कंसटेंट मेष + सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन इसे सुविधाजनक और दक्ष बनाते हैं I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


