Uncategorized

आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की नई पद-स्थापना की है। श्री पन्नालाल सोलंकी को अपर सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, श्री प्रकाशचन्द्र जांगरे को उप सचिव पशुपालन, मछुआ-कल्याण एवं मत्स्य विकास तथा जन-शिकायत निवारण (अतिरिक्त प्रभार) और श्री शेखर वर्मा को उप सचिव गृह पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही एक अन्य आदेश में श्रीमती अनुग्रह पी को अवकाश से लौटने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर पदस्थ किया गया है। सुश्री नेहा मारव्या सिंह अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी, श्री बी. विजयदत्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बालाघाट को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, श्री चन्द्रमोहन ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, छतरपुर को अपर आयुक्त अनुसूचित जनजाति कल्याण, भोपाल और श्री आशीष भार्गव अपर कलेक्टर, भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, भोपाल पदस्थ किया गया है।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement