Uncategorized

आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। नये आदेश के तहत 17 जिलों के कलेक्टर बदले गये हैं। मंत्रालय में पदस्थ उपसचिव कृषि श्री अजय गुप्ता को आगर-मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। श्री सुदाम खाड़े भोपाल जिले के कलेक्टर बनाये गये हैं।

सर्वश्री आशुतोष अवस्थी कलेक्टर देवास को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय, डॉ. संजय गोयल कलेक्टर ग्वालियर को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, निशांत वरवड़े कलेक्टर भोपाल को कलेक्टर इंदौर, एस.एन. एस. चौहान कलेक्टर सिंगरौली को अपर सचिव, विनोद कुमार शर्मा कलेक्टर मुरैना को आयुक्त नगरपालिका, ग्वालियर, राहुल जैन कलेक्टर रीवा को कलेक्टर ग्वालियर, डी.व्ही. सिंह कलेक्टर आगर मालवा को कलेक्टर बालाघाट, सुदाम खाड़े कलेक्टर सीहोर को कलेक्टर भोपाल, मालसिंह भयडिया अति. मु.कार्यपा. अधिकारी मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद को कलेक्टर उमरिया, श्रीमती स्वाति मीणा कलेक्टर खंडवा को अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम, अभय कुमार वर्मा कलेक्टर सीधी को उप सचिव, विकास नरवाल कलेक्टर सागर को एम.डी. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भरत यादव कलेक्टर बालाघाट को उपसचिव, व्ही. किरण गोपाल मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को उपसचिव, श्रीमती सुरभि गुप्ता मु. कार्य. अधि. जिला पंचायत छिंदवाड़ा को अपर कलेक्टर जबलपुर, गोपाल चंद्र डाड उप सचिव नगरीय विकास को कलेक्टर सिवनी, श्री दिलीप कुमार अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इन्दौर को कलेक्टर सीधी, आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर को कलेक्टर सागर, शमीम उद्दीन अपर कलेक्टर इंदौर को उपसचिव, तरूण कुमार पिथोड़े कलेक्टर राजगढ़ को कलेक्टर सीहोर, श्रीमती सूफिया फारूकी उपसचिव लोकस्वास्थ्य को कलेक्टर मंडला, अभिषेक सिंह कलेक्टर उमरिया को कलेक्टर खंडवा, धनराज एस कलेक्टर सिवनी को उपसचिव, सुश्री प्रीति मैथिल कलेक्टर मंडला को कलेक्टर रीवा, अजय गुप्ता उपसचिव कृषि को कलेक्टर आगर मालवा, श्रीकांत बनोठ कलेक्टर हरदा को उपसचिव, अनय द्विवेदी आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को कलेक्टर हरदा, कर्मवीर शर्मा आयुक्त नगर निगम रीवा को कलेक्टर राजगढ़, अनुराग चौधरी मुख्य कार्य.अधि. जिला पंचायत झाबुआ को कलेक्टर सिंगरौली, भास्कर लक्षकार प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वॉन) को कलेक्टर मुरैना, आशीष सिंह आयुक्त नगरपालिका निगम उज्जैन को कलेक्टर देवास, सौरभ कुमार सुमन मु. कार्य.अधि. जि.पंचायत बैतूल को आायुक्त नगर निगम रीवा, डॉ. विजय कुमार मु. कार्य.अधि. जि.-पंचायत मंडला को आयुक्त नगर निगम उज्जैन, डॉ. पंकज जैन अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को मु.कार्य.अधिकारी जिला – पंचायत मंदसौर, अनुराग वर्मा मु.कार्य.अधि. जिला  पंचायत मुरैना को आयुक्त नगर निगम सागर पदस्थ किया गया है।

Advertisement
Advertisement
75 करोड़ का होगा मछुआ सहायता कोष
भोपाल। मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड की पहली बैठक गत दिनोंं डॉ. कैलाश विनय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य स्तर पर 75 करोड़ रुपये का मछुआ सहायता कोष बनाने, जिला स्तर पर आदर्श मछुआ समिति बनाने, छानबीन समिति के स्वरूप में बदलाव और जिला स्तर पर मत्स्य-मित्र तैयार करने जैसे अनेक सुझाव पर चर्चा की गई। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री सीताराम बाथम, श्री राजू बाथम, संचालक मत्स्य उद्योग श्री ओ.पी. सक्सेना तथा बोर्ड सदस्य उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisement5
Advertisement