Uncategorized

मछली पालन योग्य तालाब पट्टे पर दिये जायें : श्री वर्मा

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री अभय वर्मा ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि जिले में मछली पालन योग्य तालाबों को पट्टे पर देने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इससे मछली पालन के रूप में लोगों को रोजगार मिलेगा और मछली का उत्पादन भी बढ़ेगा। कलेक्टर कृषि एवं अन्य सहयोगी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री केएल कोष्टा, उप संचालक पशु चिकित्सा जेपी शिव, सहायक संचालक मत्स्य विभाग सोना यादव, सहायक संचालक उद्यानिकी नेहा पटैल, सहायक संचालक गन्ना श्री अभिषेक दुबे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement