Uncategorized

प्रदेश में सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर तक बढ़ेगा

सीहोर में होगा स्व-सहायता समूहों का प्रादेशिक सम्मेलन

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया जायेगा। इसके लिये योजनाएँ बनाई जा रही हैं। श्री चौहान ने सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में विकास यात्रा के दौरान अंत्योदय मेले में किसानों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिये नर्मदा को शिप्रा से जोड़ा गया है। किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीहोर जिले की नसरूल्लागंज तहसील में 33 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में भी कारगर पहल की गई है। समूहों द्वारा तैयार सामग्रियों की मार्केटिंग की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्व-सहायता समूहों का प्रादेशिक सम्मेलन जल्द ही सीहोर में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में एक क्लिक सिस्टम से जिले के 55 हजार 150 किसानों के खातों में भावांतर भुगतान योजना की 57 करोड़ 10 लाख की राशि जमा कराई।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement