Uncategorized

600 लाख हेक्टेयर में रबी बोनी पूरी

Share

कृषि मंत्रालय के मुताबिक देश में 602.75 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई हैं इसमें प्रमुख फसल गेहूं 303.16 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। चावल की बोनी 12.74 लाख हे. में की गई है। इसी प्रकार दलहनी फसलें अब तक 152,63 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 134.56 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। मोटे अनाजों की बोनी 53.60 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 80.63 लाख हे. में बोई गई हंै जबकि गत वर्ष इस समय तक मोटे अनाज 57.40 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 74.68 लाख हे. में बोई गई थी।
इधर म.प्र. में कृषि विभाग के मुताबिक 115.05 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो   लक्ष्य के विरुद्ध 98 फीसदी है। गत वर्ष इस समय तक 95.27 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई थीं। प्रदेश में इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में समस्त रबी फसलों का रकबा बढ़ा है तथा उत्पादन भी बेहतर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रदेश में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 59.94 लाख हे. में कर ली गई है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 48.32 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। राज्य में चने की बोनी लक्ष्य से अधिक 32.51 लाख हे. में, मटर 4.83 लाख हे. में, मसूर 5.81 लाख हेक्टेयर में, सरसों 7.15 लाख हेक्टेयर में एवं गन्ना 94 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 61.38 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 43.89 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 8.84 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *