Uncategorized

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की विदाई

भोपाल। कृषि संचालनालय में पदस्थ 5 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गत 30 नवम्बर को उनकी सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी में संयुक्त संचालक श्री एम.पी. तिवारी एवं कर्मचारियों में निज सहायक श्री भारत सिंह देवराले, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती मरिअम्मा वर्गीस, भृत्यद्वय श्री गुरुवक्स सिंह व किसन कड़वेकर शामिल हैं। कार्यक्रम में अपर संचालक श्री बी.एम. सहारे ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपसचिव श्री बी.एस. धुर्वे सहित कृषि संचालनालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement