Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुजरात में सीखेंगे प्राकृतिक खेती

23 मार्च 2023, धार । गुजरात में सीखेंगे प्राकृतिक खेती – कृषकों के भ्रमण दल को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने झंडी दिखाकर गुजरात रवाना किया। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग आत्मा अंतर्गत आयोजित भ्रमण दल में जिले के 65 कृषक गुजरात में एनएम सतगुरु वाटर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन दाहोद में जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, जल संवर्धन आदि कृषि तकनीकों को समझेंगे एवं इसके प्रयोग अपने खेत पर कर कृषि उत्पादन में वृद्धि करेंगे।

भ्रमण दल रवाना अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस. मगर एवं भ्रमण दल प्रभारी सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा प्रभारी श्री मोहनलाल पाटीदार, श्री अतिन मालाकार, श्री सुभाष पाटीदार, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक श्री जितेन्द्र पाटीदार, कम्प्यूटर प्रोग्रामर श्री टी.सी. रावत सहित अन्य कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile