मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दाम में तेजी, इंदौर में ₹2830 तक पहुंचे भाव; जानिए 22 दिसंबर के ताजा गेहूं मंडी रेट
23 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दाम में तेजी, इंदौर में ₹2830 तक पहुंचे भाव; जानिए 22 दिसंबर के ताजा गेहूं मंडी रेट – मध्य प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार के आधिकारिक साइट Agmarknet पर उपलब्ध ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, आज (22 दिसंबर 2025) को राज्य की कई प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं के भाव ₹2500 से ₹2800 प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं। खास बात यह है कि कुछ मंडियों में कम आवक के बावजूद भाव मजबूत रहे, जबकि जहां आवक ज्यादा रही वहां भी कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में संतोषजनक दाम मिल रहे हैं।
इन मंडियों में मिला सबसे ऊंचा भाव
आंकड़ों के अनुसार, आज सोमवार को गुना मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2895 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि इंदौर मंडी में गेहूं ₹2830 प्रति क्विंटल तक बिका। उज्जैन मंडी में भी भाव मजबूत रहे और यहां गेहूं का मॉडल रेट ₹2659 प्रति क्विंटल रहा। वहीं खरगोन और भीकनगांव मंडियों में भी ₹2500 से ₹2625 के बीच भाव मिले, जिससे किसानों को अच्छा लाभ हुआ।
ज्यादा आवक के बावजूद भाव स्थिर
अगर आवक की बात करें तो हरदा (47.66 क्विंटल), खरगोन (46.85 क्विंटल), भीकनगांव (46.79 क्विंटल) और इंदौर (42.45 क्विंटल) मंडियों में गेहूं की आवक ज्यादा रही। इसके बावजूद इन मंडियों में भाव ₹2400 से ₹2625 प्रति क्विंटल के बीच बने रहे, जो यह संकेत देता है कि बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। वहीं कुछ छोटी मंडियों जैसे पिपलिया, बकतरा और खिरकिया में आवक कम रही, लेकिन भाव स्थिर रहे।
मध्य प्रदेश के सभी मंडियों के ताजा गेहूं मंडी रेट
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मॉडल भाव (₹/क्विंटल) | आवक (क्विंटल) |
| अनूपपुर | कोतमा | 2290 | 2300 | 2300 | 8 |
| बालाघाट | वारासेनी | 2100 | 2100 | 2100 | 11.5 |
| दमोह | जवेरा | 2400 | 2400 | 2400 | 8.2 |
| देवास | देवास | 2430 | 2641 | 2600 | 40.63 |
| देवास | कन्नौद | 2590 | 2600 | 2600 | 30 |
| देवास | खातेगांव | 2400 | 2522 | 2461 | 6 |
| देवास | लोहarda | 2591 | 2591 | 2591 | 1.49 |
| देवास | सोनकच्छ | 2380 | 2380 | 2380 | 2.28 |
| धार | धार | 2600 | 2600 | 2600 | 2.6 |
| धार | धार | 2442 | 2632 | 2632 | 6.04 |
| धार | कुक्षी | 2500 | 2555 | 2550 | 22.39 |
| गुना | गुना | 2670 | 2895 | 2670 | 16.29 |
| हरदा | हरदा | 2330 | 2471 | 2460 | 47.66 |
| हरदा | खिरकिया | 2550 | 2550 | 2550 | 0.3 |
| इंदौर | गौतमपुरा | 2400 | 2400 | 2400 | 22.88 |
| इंदौर | इंदौर | 2600 | 2600 | 2600 | 6.13 |
| इंदौर | इंदौर | 2323 | 2830 | 2830 | 42.45 |
| जबलपुर | जबलपुर | 2300 | 2400 | 2400 | 6.5 |
| खरगोन | भीकनगांव | 2450 | 2505 | 2505 | 46.79 |
| खरगोन | खरगोन | 2325 | 2625 | 2625 | 46.85 |
| मंदसौर | पिपलिया | 2510 | 2510 | 2510 | 0.21 |
| नरसिंहपुर | नरसिंहपुर | 2450 | 2460 | 2460 | 11 |
| राजगढ़ | ब्यावरा | 2400 | 2410 | 2400 | 11.73 |
| रीवा | रीवा | 2455 | 2460 | 2460 | 15.4 |
| सागर | बीना | 2300 | 2710 | 2501 | 14.03 |
| सतना | सतना | 2400 | 2455 | 2455 | 32.1 |
| सीहोर | बकतरा | 2450 | 2450 | 2450 | 0.91 |
| उज्जैन | उज्जैन | 2656 | 2659 | 2659 | 2.16 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


