राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम उत्थान शिविर: सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण के साथ मिल रही फसल बीमा की जानकारी  

09 फरवरी 2026, जयपुर: ग्राम उत्थान शिविर: सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण के साथ मिल रही फसल बीमा की जानकारी – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से जिले में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के गिरदावरी सर्किल में 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन जारी है। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।

 जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में शिविर सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सुरजीत कुमार के अनुसार अभी तक जिले में आयोजित शिविरों में 2613 किसानों को कृषि विभाग की तारबंदी के आवेदनों के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसी तरह 4017 किसानों को डिग्गी के आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी, 748 को पाईप लाईन, 14891 को फसल बीमा योजना, 179 को बैलों से खेती योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी, 18359 को समर्थन मूल्य की जानकारी, 21489 को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 26939 किसानों में मिनी किट वितरण का सत्यापन और 14623 में बीज वितरण का सत्यापन किया गया। शिविर में अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 6356 सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया।

 उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि, गैर कृषि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना, नए कस्टम हायरिंग सेंटर के आवेदन तैयार करवाने की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 30884 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा करते हुए कृमिनाशक औषधि पिलाई। उन्होंने बताया कि फीवर रोग टीकाकरण, 179 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान व 1379 फर्टिलिटी किट का भी वितरण किया गया। गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई।

 मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत पंजीकरण व इसके साथ-साथ राजस्व विभाग ने 255 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत 1350 पंजीकरण, 33312 किसानों को वीबी-जीरामजी की जानकारी, 3400 में स्वामित्व कार्ड वितरण, नहरों व खालों की मरम्मत की आवश्यकताओं के 233 प्रकरणों का चिन्हीकरण युवा स्वरोजगार योजना हेतु 253 आवेदन तैयार करवाये गये। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement