विदिशा: ग्रीष्मकालीन मूंग में अब उत्पादन का 60 प्रतिशत तक होगा समर्थन मूल्य पर उपार्जन
04 अगस्त 2026, विदिशा: विदिशा: ग्रीष्मकालीन मूंग में अब उत्पादन का 60 प्रतिशत तक होगा समर्थन मूल्य पर उपार्जन – राज्य शासन ने प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन को लेकर किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उपार्जन नीति के बिंदु 19.2 में आंशिक संशोधन करते हुए अब किसानों से उनकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत तक समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा।
पूर्व में किसानों से पंजीकृत उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत उपार्जित किया जा रहा था। शासन के नए निर्णय के अनुसार जिन किसानों ने 29 जुलाई तक अपनी मूंग उपज का 25 प्रतिशत विक्रय कर दिया है, उन्हें अब ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत रकबे एवं निर्धारित उत्पादकता के आधार पर शेष 35 प्रतिशत उपज के विक्रय के लिए आंशिक स्लॉट बुकिंग का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में ई-उपार्जन पोर्टल पर आवश्यक तकनीकी प्रावधान शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी पात्र एवं पंजीकृत किसान अतिरिक्त मात्रा के लिए स्लॉट बुक कर अपनी मूंग उपज का समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकें। शासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन नीति के अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। इस निर्णय से जिले सहित प्रदेश के हजारों मूंग उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें अपनी अधिक उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

