राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

04 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम,  उज्जैन ,  ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष  स्थानों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – कु भराज 209.0, देपालपुर 185.5, गौतमपुरा 160.8, राघौगढ़ 151.0, भीकनगांव 138.0, इंदौर 119.1,  हातोद  116.0, आरोन 115.0, उदयपुरा 114.0, पीथमपुर 110.0, बड़नगर109.0,  अलीराजपुर 108.4, बदनावर 108.2,  उज्जैन  100.0, सांवेर 97.2, मकसूदनगढ़ 92.0, राजगढ़ 90.3, चाचौड़ा 88.0, सतवास 84.0, मš 81.7, नागौद 80.4,  कन्नौद  80.0,  स्लीमानाबाद 80.0, गुना 79.7, मऊ 78.0,सेगांव 73.0, रावटी 72.0, गुलाना 72.0, खाचरौद 72.0, रायसेन 71.8, गोगावां 71.0, उंचेहरा 71.0, बनखेड़ी 70.6, खातेगांव 70.0, जावरा 70.0,  देवेंद्र नगर 68.0, रामा 66.2,  टोंकखुर्द  66.0,  नरसिंहगढ़ 66.0,  सोनकच्छ  65.0,नबीबाग 61.6, सारंगपुर 60.4, रायपुरा 60.0, हाट पिपल्या  59.0, बाजना 58.0, नागदा 58.0, बरेली 56.8, ब्यावरा 56.4, देवास 56.0, सरदारपुर 55.4,  श्यामपुर 55.0, रतलाम 54.0, विदिशा  54.0, अरेरा हिल्स  53.2, रामनगर52.3,  पथरिया  52.0, गंधवानी 52.0, कसरावद 52.0,  महेश्वर  52.0, देवरी-रायसेन 52.0, तराना 52.0, सैलाना 51.0,  ग्वालियर  50.7, अजयगढ़ 50.4, उदयनगर 50.0, शमशाबाद 50.0, मनावर 49.0, घंसौर 48.0, भोपाल47.8, सिलवानी 47.4, गोहद 47.0, मोमन  बड़ोदिया  46.0, रहटी 45.8, राजपुर 45.0, जीरापुर 45.0, सतना 43.6,  कट्ठीवाड़ा 43.0, तिरला 43.0, कै लाश 43.0,  तेन्दुखेड़ा- नरसिंहपुर 43.0, बांदा 43.0,  सोंडवा  42.0, मुरैना 42.0, थांदला 41.4, करेली 40.0, कालापीपल 40.0, पेटलावद 39.4,  नर्मदापुरम 39.3, बागली 39.0, अमरपाटन 39.0, बड़ौदा 39.0, गौहरगंज 38.4, देवरी- सागर 38.1, धार38.0,  नरसिंहपुर 38.0, शाजापुर 38.0, कुरवाई38.0, रामपुर बाघेलान 37.0, केसली 36.7, बहोरीबंद 36.0,  आष्टा  36.0, ग्यारसपुर 35.0, गैरतगंज 34.4, हरदा 34.3, झिरन्या  34.0, पिपरिया  34.0,  नसरुल्लागंज 34.0, घट्टिया  34.0, शामगढ़ 33.4, कोलार 33.0, जावर33.0, गुलाबगंज 33.0, नलखेड़ा 32.0,  चाचरिया पाटी 32.0, नालछा 31.2, खरगोन  31.2, भावगढ़ 31.0, शिवपुरी 31.0,  महिदपुर 31.0, बुधनी 30.5, पचमढ़ी 30.4, आमला 30.0, कयामपुर 30.0, पोहरी 30.0, सुवासरा29.0, आलोट 29.0, पिपलोदा 29.0,  झार्डा  29.0, वरला 28.2, टि मरनी 28.2, भाभरा 28.0, बबई/ माखनपुर 28.0,  ब्यो हारी 28.0, सिवनी मालवा 27.0, ताल 27.0, झाबुआ 26.2, पंधाना 26.0, भगवानपुरा 26.0, अंजड़ 25.8, श्योपुर 25.2, अशोकनगर 25.0, सेंवढ़ा  25.0 पन्ना  25.0, बाड़ी 25.0, कोलारस 25.0, लटेरी 25.0, सुसनेर 24.4, इटारसी 24.0, गोटेगांव 24.0, बाग 23.0, सिरोंज 23.0, रहटगाँव 22.3, सीहोर 22.2, ठीकरी 22.0, पाटी 22.0, मेहगांव 22.0,नेपानगर 22.0, खंडवा 22.0, सोहावल 22.0, बैराड़ 22.0, भितरवार 21.2,  सुल्तानपुर 21.2, घाटीगांव 21.1, बिरसा 21.0, गोरमी 21.0,  बैरसिया  21.0, धरमपुरी  टप्पा  21.0, पचोर 21.0, उदयगढ़ 20.4  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। गुना जिले अत्यधिक वर्षा ,इंदौर और खरगोन जिलों में अति भारी वर्षा तथा  सतना,  पन्ना , कटनी, रायसेन, धार,  उज्जैन , अलीराजपुर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, भिंड ,  नर्मदापुरम, झाबुआ एवं  रतलाम जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 5 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 24 % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 21  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 27  % अधिक वर्षा हुई है।

Advertisement
Advertisement

मौसमी परिस्थितियां –  निम्न दाब क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और संलग्न  पूर्वी मप्र पर अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम की ओर पूर्वी  मध्यप्रदेश में  बढ़ने की संभावना है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय  दक्षिण – पश्चिम मध्यप्रदेश और निकटवर्ती  क्षेत्रों में मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी की  ऊंचाई पर सक्रिय है।  वर्तमान में , मानसून ट्रफ   मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा,  नर्मदापुरम, सिवनी,  दुर्ग , उत्तरी  छत्तीसगढ़ और  संलग्न  पूर्वी मप्र पर  निम्न दाब क्षेत्र के   केंद्र  , चांदबाली से होकर  पूर्व -दक्षिण – पूर्व  की ओर  उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है। एक ट्रफ   पूर्वोत्तर अरब सागर से  सौराष्ट्र ,  दक्षिण  गुजरात,  दक्षिण – पश्चिम मप्र  और  निकटवर्ती क्षेत्रों  पर बने ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण ,  उत्तरी छत्तीसगढ़  और  संलग्न  पूर्वी मप्र पर  पर निम्न दाब क्षेत्र  से जुड़े  चक्रवातीय परिसंचरण  और  ओडिशा  से होकर उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी तक  मध्य  समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी  की ऊंचाई के मध्य  विस्तृत है ल

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रायसेन, सिहोर,राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां, अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में  कहीं – कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी गई है। शेष जिलों में अनेक /अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement