राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

एमपी किसान एप या जे. फार्म ऐप से करें कृषि यंत्रों का उपयोग- उप संचालक कृषि हरदा

13 मार्च 2026, हरदाएमपी किसान एप या जे. फार्म ऐप से करें कृषि यंत्रों का उपयोग- उप संचालक कृषि हरदा – किसान भाई एम.पी. किसान ऐप या जे.फार्म सर्विस एप के माध्यम से अपनी नज़दीकी कस्टम हायरिंग केन्द्रों के संचालक से उन्नत कृषि यंत्रों को किराये पर अनुबंध कर, अपनी कृषि भूमि में उपयोग कर सकते  हैं ।

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में 171 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित है, जिसमे से 81 कस्टम हायरिंग केंद्र, जे.फार्म सर्विस एप में पंजीकृत है। उन्होने बताया कि किसान भाई जे.फार्म सर्विस एप के माध्यम से सुपर सीडर, रिवर्सिबल प्लाऊ, रीपर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर, मल्चर इत्यादि उन्नत कृषि यंत्रों को किराये पर लेकर, नरवाई प्रबंधन कर सकते हैं।

  उप संचालक कृषि ने बताया कि उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग करने से मृदा में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा में वृद्धि, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा उत्पादन लागत में कमी होगी जिससे   कृषकों  की आय में वृद्धि हो सकेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements