UP Wheat Mandi Rate Today: गणतंत्र दिवस पर यूपी की मंडियों में ₹2,590 तक बिका गेहूं, जानिए राज्य की अन्य मंडियों के ताजा रेट
27 जनवरी 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate Today: गणतंत्र दिवस पर यूपी की मंडियों में ₹2,590 तक बिका गेहूं, जानिए राज्य की अन्य मंडियों के ताजा रेट – केंद्र सरकार की आधिकारिक कृषि बाजार सूचना वेबसाइट Agmarknet के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 26 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख गेहूं मंडियों में किसानों को सामान्य से बेहतर और स्थिर भाव मिलते नजर आए। अलग-अलग जिलों की मंडियों में गेहूं के दाम ₹2,425 से ₹2,590 प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। वहीं आवक के मामले में लखनऊ की बंथरा मंडी सबसे आगे रही, जहां सैकड़ों क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई।
आगरा की खैरागढ़ APMC में गेहूं का न्यूनतम भाव ₹2,550 और अधिकतम ₹2,590 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि बुलंदशहर की सियाना मंडी में गेहूं ₹2,500 से ₹2,520 के बीच बिका। फतेहपुर की जहानाबाद मंडी में 17 क्विंटल की आवक के साथ गेहूं का औसत भाव ₹2,505 रहा। जालौन जिले की ऐट मंडी में गेहूं ₹2,500 के स्थिर भाव पर बिका, जबकि माधोगढ़ मंडी में अपेक्षाकृत कम भाव ₹2,420 से ₹2,440 के बीच दर्ज किए गए।
लखीमपुर खीरी की मैगलगंज मंडी में गेहूं ₹2,450 से ₹2,500 के दायरे में रहा। वहीं राजधानी लखनऊ की बंथरा मंडी में सबसे ज्यादा 343.4 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई और यहां गेहूं का औसत भाव ₹2,481 प्रति क्विंटल रहा। सीतापुर की हरगांव (लहरपुर) मंडी में गेहूं ₹2,425 के भाव पर बिका। देखिए राज्य की अन्य मंडियों के ताजा रेट।
उत्तर प्रदेश की मंडियों गेहूं के ताजा रेट
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | औसत भाव (₹/क्विंटल) | आवक (क्विंटल) |
| आगरा | खैरागढ़ APMC | 2,550 | 2,590 | 2,570 | 2 |
| बुलंदशहर | सियाना APMC | 2,500 | 2,520 | 2,510 | 2 |
| फतेहपुर | जहानाबाद APMC | 2,501 | 2,510 | 2,505 | 17 |
| जालौन (उरई) | ऐट APMC | 2,500 | 2,500 | 2,500 | 6.9 |
| जालौन (उरई) | माधोगढ़ APMC | 2,420 | 2,440 | 2,430 | 25 |
| खीरी (लखीमपुर) | मैगलगंज APMC | 2,450 | 2,500 | 2,475 | 5 |
| लखनऊ | बंथरा APMC | 2,471 | 2,491 | 2,481 | 343.4 |
| सीतापुर | हरगांव (लहरपुर) APMC | 2,425 | 2,425 | 2,425 | 7 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


