प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधि ने टीकमगढ़ जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
22 जनवरी 2026, भोपाल: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधि ने टीकमगढ़ जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ. के के दास ने आज टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ विकासखंड में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सिंचाई कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई व्यवस्था से सब्जी उत्पादन क्षेत्र विस्तार हेतु एक एकड़ क्षेत्र में लाभ क्षेत्र का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मत्स्य विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मछली उत्पादन हेतु 25 इकाई के बायोफ्लाक्स सेंटर का निरीक्षण किया गया।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ. दास ने नेशनल मिशन अंतर्गत प्राकृतिक खेती के तहत जैविक आदान रिसोर्स केंद्र ग्राम गुना का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन एवं तिलहन अंतर्गत एक हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं एवं सरसों के प्रदर्शन तथा स्प्रिंकलर पाइपलाइन के प्रदर्शन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों से चर्चा की। इस दौरान योजना संबंधी दिए गए लाभ के बारे में भी हितग्राही द्वारा बताया गया।
तत्पश्चात डॉ. दास ने ग्राम सरकनपुर में बकरी पालन एवं प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार की 10000 एफपीओ सृजन योजना अंतर्गत भोराज माता किसान उत्पादक संगठन ग्राम सरकनपुर विकासखंड बल्देवगढ़ में 12 लाख रुपए की ग्रांट सहायता प्रदान की गई जिसके माध्यम से बकरी पालन एवं प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही डॉ. दास द्वारा खरगापुर में श्रीमती इंदिरा खरे के क्षेत्र पर एक हेक्टेयर रकबा में सोलर पैनल की छत के नीचे गेहूं की किस्म डब्ल्यू 187 के डाले गए प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक संचालक दिनेश कुमार जाटव एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक श्री पंकज मौर्या, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बल्देवगढ़ महक खत्री एवं वरिष्ठ उद्यान की विकास अधिकारी श्रीमती प्रियंका तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


