टीकमगढ़ में दो दिवसीय कृषक सेमिनार और किसान मेला, कृषकों को उद्यानिकी फसलों से आय बढ़ाने की मिली जानकारी
01 अप्रैल 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़ में दो दिवसीय कृषक सेमिनार और किसान मेला, कृषकों को उद्यानिकी फसलों से आय बढ़ाने की मिली जानकारी – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला टीकमगढ़, द्वारा किसान कल्याण वर्ष 2025-26 के तहत एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक सेमिनार, कान्फ्रेंस एवं किसान मेला का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.तोमर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डॉ. तोमर द्वारा उद्यानिकी से कृषकों को दोगुनी आय विषय पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.बी.एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने की।
वैज्ञानिक डॉ. एम. के. नायक डॉ.एस.के. सिंह, एवं डॉ. एस.के. जाटव द्वारा उद्यानिकी फसलों की तकनीकी उत्पादन एवं आय में उद्यानिकी फसलों के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ में फसल प्रक्षेत्र मे उन्नत किस्मों की उद्यानिकी एवं कृषि की फसलों का अवलोकन कराया गया एवं फसल की किस्मवार जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों के लगभग 350 कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिले के सहायक संचालक उद्यान अजय रोहित ने सभी विशिष्ठ अतिथियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

