सिंगरौली में झींगापालन एवं अन्य मत्स्यपालन गतिविधि का प्रशिक्षण सम्पन्न
21 मार्च 2026, सिंगरौली: सिंगरौली में झींगापालन एवं अन्य मत्स्यपालन गतिविधि का प्रशिक्षण सम्पन्न – मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत झींगा पालन एवं अन्य मत्स्य पालन गतिविधि का प्रशिक्षण गत दिनों कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री जय सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के तीनों विकास खंडों से 26 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण में मत्स्यपालकों की आय में वृद्धि तथा पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाझींगा पालन की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ के वैज्ञानिक डॉ सतेंद्र कुमार एवं दतिया से मत्स्य वैज्ञानिक डॉ योगेश चंद्र रेखारी के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से मत्स्य पालकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
वैज्ञानिक अखिलेश कुमार चौबे के द्वारा मछली पालन आधारित समन्वित खेती तथा झींगा पालन एवं अन्य मछलीपालन गतिविधि से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री मनोज अग्रवाल एवं मत्स्य निरीक्षक श्री राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

