राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी में विद्यार्थियों को दिया जैविक खेती का प्रशिक्षण

14 अक्टूबर 2025, कटनी: कटनी में विद्यार्थियों को दिया जैविक खेती का प्रशिक्षण –  शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्राचार्य अजय शंकर पांडे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।        

 प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञ श्री दुबे द्वारा विद्यार्थियों को जैविक खेती के लिए पशुपालन के महत्व, देसी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के जैविक खेती में उपयोग के विषय में बताया गया। उन्होंने देश में हरित क्रांति लागू होने के बाद कृषकों द्वारा असंतुलित मात्रा में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग करने से भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान, भूमि में पोषक तत्व एवं लाभकारी जीवाणुओं के कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

 श्री दुबे ने बताया कि देसी गाय के प्रति ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। वहीं गोमूत्र में 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को ‘कम लागत तकनीक, जीरो बजट फार्मिंग’ प्राकृतिक खेती की तकनीकी जानकारी भी दी गई और जैविक खाद एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग के विषय में बताया गया।  प्रशिक्षण संपन्न कराने में शिक्षक डॉ. धीरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं व्यवसायिक शिक्षक का सहयोग रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement