राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले में सोयाबीन फसल में कीट व्याधि एवं रोग से बचाव की सामयिक सलाह दी

19 सितम्बर 2025, धार: धार जिले में सोयाबीन फसल में कीट व्याधि एवं रोग से बचाव की सामयिक सलाह दी – कृषि विज्ञान केन्द्र धार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह चौहान, उप संचालक कृषि ,संबंधित क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा विकासखंड नालछा के ग्राम तलवाडा, बगडी, मगजपुरा, लुन्हेरा, जिरापुरा ग्रामों का भ्रमण किया गया एवं सोयाबीन फसल का अवलोकन किया गया। जिसमें विशेषकर सोयाबीन की प्रजाति जेएस-9560 लगभग पककर तैयार हो चुकी है, किसानों को कटाई करने की सलाह दी गई है।

सोयाबीन की अन्य प्रजाति जो लंबी अवधि की है एवं वर्तमान में हरी फली अवस्था में है। उन खेतों में कही-कही एन्थ्रेकनोज नामक रोग एवं सूक्ष्म तत्व सल्फर की कमी से प्रारंभिक लक्षण देखे गये है। मौके पर किसानों को एन्थ्रेकनोज रोग नियंत्रण के लिए- टेबुकोनाजोल 25.9 प्रतिशत EC का 625 मिली. प्रति हेक्टेयर या टेबुकोनाजोल 10 + सल्फर 65 प्रतिशत WG का (1.25 कि. ग्राम प्रति हेक्टेयर) से फसल का छिड़काव करने की सलाह दी गई। पीला मोजेक रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर प्रारंभिक अवस्था में रोगों को फैलाने वाले वाहक, सफेद मक्खी/एफिड की रोकथाम हेतु थायोमिथोक्सम + लैम्ब्डासायहेलोथ्रिन (125 मिली/हे.) या एसिटेमीप्रीड 25 प्रतिशत + बायफेंथ्रिन 25 प्रतिशत डब्ल्यूजी (250 ग्रा./ हेक्टेयर) का छिड़काव कर सफेद मक्खी को नियंत्रित कर वायरस को आगे  फैलने  से रोका जा  सकता है।

किसानों  को  वर्तमान में मौसम खुला  होने की स्थिति में परिपक्व सोयाबीन फसल की हार्वेस्टर से कटाई करने की सलाह दी जाती है। कृषि विस्तार अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में उन्नति एप के माध्यम से रेण्डम ग्राउंड टू थिंग किया जा रहा है, उस अनुसार बीमा कम्पनी द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement