हरियाणा में पशुपालन को लाभकारी बनाने के लिए ये होगा बड़ा आयोजन
05 फरवरी 2026, भोपाल: हरियाणा में पशुपालन को लाभकारी बनाने के लिए ये होगा बड़ा आयोजन – हरियाणा की सरकार अपने राज्य में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है वहीं अब पशुपालन को ओर अधिक लाभकारी बनाने के लिए भी एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 6 से 8 फरवरी के दौरान होगा।
हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में पशुपालन की नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी जाएगी।
पशुपालन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि “पशुपालक वैज्ञानिक विधि अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकें, इसके लिए यह प्रदर्शनी एक मील का पत्थर साबित होगी।
विशेष सुविधाएं
निशुल्क बस सेवा: प्रदेश के हर कोने से प्रदर्शनी तक आने-जाने के लिए प्रतिदिन 200 बसों की मुफ्त व्यवस्था की गई है। ये विशेष बसें प्रदेश के कोने-कोने से प्रदर्शनी देखने के इच्छुक पशुपालकों तथा दर्शकों को इस मेले में लेकर आएंगी तथा वापस उनके गाँव/शहर में छोड़ कर आएंगी।
मुफ्त भोजन: मेले में आने वाले किसानों और दर्शकों के लिए भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
सरकारी और निजी स्टॉल: प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि प्रदेश के लोग इसका लाभ उठा सकें। निजी क्षेत्र की कंपनियां भी पशुपालन से संबंधित अपने उत्पादों व तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


