राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ में द पैट शो सीजन -2 के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

15 फरवरी 2026, राजगढ़राजगढ़ में द पैट शो सीजन -2 के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत – म.प्र. शासन के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले में 14 जनवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा बुधवार को द पैट शो सीजन- 2 का   आयोजन जिला पशु चिकित्सालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, संभाग भोपाल से संयुक्त संचालक डॉ. परनाम, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधी भारद्वाज, श्री शफीक गामा एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ गौ पूजन करके किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क एन्टी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 35 पशुओं का उपचार एवं 28 निःशुल्क एन्टी रेबीज टीकाकरण किया गया।

सर्वप्रथम केट शो का आयोजन किया गया। जिसमें बिल्लियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात श्वानों के छोटे एवं बड़े नस्ल के अलग अलग प्रतियोगिता हुई। इसके साथ विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जिला स्तरीय निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में निबंध हेतु विषय “जानवरों पर प्लास्टिक का प्रभाव” पर विभिन्न विद्यालयों के कुल 37 छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं चित्रकला हेतु विषय “बेजुबानों की जुबान पर विभिन्न विद्यालयों के कुल 17 छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला एवं विचारों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शर्मा व कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं सभी अतिथियों द्वारा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका गुप्ता कक्षा आठवीं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजगढ, द्वितीय स्थान पर तेजस्वी शर्मा कक्षा नवमी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजगढ़ एवं तृतीय स्थान पर दिव्यांशी सोलंकी कक्षा नवमी पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय राजगढ के छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंकिता पिपलोटिया कक्षा आठवीं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजगढ़, द्वितीय स्थान पर कुमुद अग्रवाल कक्षा आठवीं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजगढ़ एवं तृतीय स्थान पर योगिता वर्मा कक्षा आठवीं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजगढ़ के छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया।

 बिल्लियों  की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मैगी परसियन ब्रीड (कायनात खान), द्वितीय स्थान पर हुरेरा परसियन ब्रीड (मुमताज खान) एवं तृतीय स्थान पर बर्फी परसियन ब्रीड को पुरस्कार वितरण किया गया। छोटे नस्लीय श्वानों में प्रथम स्थान पर रूमी स्वीट जु ब्रीड (रितेन्द्र शांकला), द्वितीय स्थान पर रोमियो श्वीट जु ब्रीड (डिंपल शांकला)उएवं तृतीय स्थान पर किमी श्वीट जु ब्रीड को पुरस्कार वितरण किया गया। बडे नस्लीय श्वानों में प्रथम स्थान पर एनी गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड (अभिषेक राजपूत), द्वितीय स्थान पर सिंबा लेब्राडोर ब्रीड, एवं तृतीय स्थान पर गूफी जर्मन शेफर्ड (डॉ. मधुसूदन शाक्य) को पुरस्कार वितरण किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements