पांढुर्ना में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट का शुभारंभ 18 दिसंबर से
17 दिसंबर 2025, पांढुर्ना: पांढुर्ना में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट का शुभारंभ 18 दिसंबर से – जिला प्रशासन पांढुर्ना के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में नगर में साप्ताहिक ‘जैविक/प्राकृतिक हाट’ का शुभारंभ 18 दिसंबर 2025, गुरुवार से किया जा रहा है। यह हाट प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से सब्जी मंडी, शुक्रवार बाजार, पांढुर्ना में लगाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शुद्ध, प्राकृतिक एवं विषरहित जैविक उत्पाद उपलब्ध कराना है।जिला प्रशासन पांढुर्ना द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को अपनाने एवं स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।
जैविक हाट की विशेषताएं – इस साप्ताहिक जैविक हाट में जिले के स्थानीय कृषकों द्वारा उत्पादित जैविक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सीधे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। हाट में जैविक उत्पाद , ताज़ी सब्जियां, फल, अनाज, मक्का, ज्वार, बाजरा एवं आटा प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेंगे। अन्य प्राकृतिक उत्पाद: श्री अन्न, कच्ची घानी का तेल, हल्दी, गुड़ एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


