Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्रीगंगानगर में कपास फसल का कुलगुरु ने लिया जायजा, कीट-रोग प्रबंधन और उन्नत तकनीकों पर वैज्ञानिकों से की चर्चा

21 अगस्त 2026, श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर में कपास फसल का कुलगुरु ने लिया जायजा, कीट-रोग प्रबंधन और उन्नत तकनीकों पर वैज्ञानिकों से की चर्चा – स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने गुरुवार को  कृषि अनुसंधान केंद्र (एआरएस), श्रीगंगानगर का दौरा कर क्षेत्र में कपास फसल की स्थिति, अनुसंधान गतिविधियों एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। डॉ. दुबे के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी एस आचार्य सहित साथ केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। उन्होंने फसल का निरीक्षण किया और फसल की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

 कुलगुरु ने कपास में कीट एवं रोग प्रबंधन, सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन तथा उन्नत कृषि तकनीकों के संबंध में वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कपास क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण नकदी फसल है और इसकी उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को खेत स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है।  उन्होंने वैज्ञानिकों को किसानों की स्थानीय समस्याओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं प्रभावी तकनीक विकसित करने तथा किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कुलगुरु ने एआरएस की अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile