राज्य कृषि समाचार (State News)

एसडीएम ने की यूरिया उर्वरक के भंडारण, वितरण एवं डिमांड की समीक्षा

13 दिसंबर 2025, छिन्दवाड़ा: एसडीएम ने की यूरिया उर्वरक के भंडारण, वितरण एवं डिमांड की समीक्षा – एसडीएम परासिया श्री शुभम यादव की अध्यक्षता में  शुक्रवार को  एसडीएम कार्यालय परासिया में यूरिया उर्वरक के भंडारण, वितरण एवं डिमांड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में एसडीएम परासिया श्री यादव ने सभी समिति प्रबंधकों से वन टू वन चर्चा की और समिति के रेगुलर खाताधारकों को नियमानुसार यूरिया उर्वरक प्रतिपूर्ति करने के निर्देश दिए । साथ ही समिति स्तर पर एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को, उर्वरक स्टॉक एवं उर्वरक की मूल्य सूची नियमानुसार प्रदर्शित करने के लिये भी निर्देशित किया।

इस दौरान बैठक में अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परासिया श्री विनायक नागदवने, गुणवत्ता नियंत्रण शाखा प्रभारी श्री एस.पी.डेहरिया, ब्रांच मैनेजर परासिया श्री मनोज माहोरे, समस्त समिति प्रबंधक, कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्राइवेट उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement