राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य अब 10 अप्रैल से होगा प्रारंभ

31 मार्च 2026, इंदौरइंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य अब 10 अप्रैल से होगा प्रारंभ – राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तिथियों में संशोधन किया गया है।  जारी निर्देशानुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा। पूर्व में इन संभागों में खरीदी कार्य एक अप्रैल से शुरू किया जाना प्रस्तावित था।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त संभागों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी संभागों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 15 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements