Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

मंत्री ने अफसरों से कहा-किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में दूध का संग्रहण करें

21 फ़रवरी 2025, भोपाल: मंत्री ने अफसरों से कहा-किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में दूध का संग्रहण करें – मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादक किसानों द्वारा सांची दुग्ध संघ के विभिन्न केंद्रों पर दूध पहुंचाया जाता है और इससे किसानों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने एक बार फिर ऐसे ही किसानों के लिए चिंता जाहिर की है और यही कारण है कि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने सांची दुग्ध संघ के अफसरों से कहा है कि वे  उत्पादक किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में दूध का संग्रहण करें और उन्हें अधिक से अधिक लाभ दे। 

सांची के उत्पादों का विक्रय राज्य से बाहर भी किया जाए। सांची के सभी उत्पाद सभी दुग्ध संघों में उपलब्ध रहें और आवश्यकता अनुसार एक दूसरे संघ को विक्रय के लिए भिजवाए जाएं। मंत्री श्री पटेल ने   मंत्रालय में सांची दुग्ध संघ के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुंदेलखंड, जबलपुर और ग्वालियर दुग्ध संघ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सांची के उत्पाद अच्छी गुणवत्ता और वाजिब दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध होते हैं। इनकी मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय और अस्पतालों में सांची पार्लर बनाए जाए। महिला स्व-सहायता समूह को भी सांची के उत्पाद विक्रय से जोड़ा जाए। लाभ की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सांची एक्सक्लूसिव आउटलेट बनाए जा रहे हैं

प्रमुख सचिव  उमाकांत उमराव ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर सांची एक्सक्लूसिव आउटलेट बनाए जा रहे हैं, जिन पर सांची के सभी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। दुग्ध संघ के गेट पार्लर को भी सांची एक्सक्लूसिव पार्लर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांची दुग्ध संघ अब अन्य उत्पादों के साथ कुकीज, आइसक्रीम, सांची नीर, साबूदाना खीर, नमकीन और फ्रोजन मटर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सांची उत्पादों की बिक्री के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए। ऑफेंसिव मार्केटिंग तकनीक का उपयोग किया जाए। विभाग आगामी 1 वर्ष के लिए कार्य-योजना बनाकर तदनुसार कार्रवाई करे। सांची नीर की बिक्री पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com