राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को विदेश की यात्रा कराएगी एमपी की सरकार

05 फरवरी 2026, भोपाल: किसानों को विदेश की यात्रा कराएगी एमपी की सरकार – जी हां मध्यप्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार अपने राज्य के किसानों को विदेश की  भी  यात्रा कराएगी। दरअसल प्रदेश में सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की आय में हर संभव वृद्धि करना राज्य सरकार का मूल उद्देश्य है और यह लक्ष्य फसल उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाकर ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसानों के हित में वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष (कृषि वर्ष)’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसकी थीम “समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश” होगी।

कृषि वर्ष के दौरान सरकार का एक लक्ष्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर इसे वर्तमान से दुगना करना भी है। इसके लिए प्रदेश के पशुपालकों को उन्नत पशुपालन की नई-नई तकनीकें सीखने के लिए ब्राजील भेजा जाएगा। राज्य के पशुपालक उन्नत तकनीक से पशुपालन करेंगे तथा नई विधियों और पद्धतियों से उन्नत नस्लों के पशुओं से दुग्ध उत्पादन के लिए तैयार करेंगे। नई तकनीक से पशुपालकों के दुग्ध उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि वर्ष के दौरान कृषि उत्पादों के लिए मजबूत विपणन तंत्र विकसित किया जाएगा और खाद्य प्रसंस्करण को विशेष बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। डॉ. यादव ने बताया कि कृषि वर्ष के तहत किसानों को उच्च उत्पादकता वाली फसल किस्मों और बीजों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ-साथ नवीन एवं डिजिटलीकृत कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा, प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहन, कृषि स्टार्टअप, एफपीओ और रोजगार आधारित कृषि श्रृंखला का विस्तार, जिला-आधारित कृषि क्लस्टर का विकास, फसल चक्र में बदलाव और विविधीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार के लिए एक मिशन है। इसी उद्देश्य से कृषि वर्ष के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत निमाड़ अंचल से होगी और किसान हित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सीधे फील्ड में लिए जाएंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement