प्रभारी कलेक्टर ने मौके पर फसल पंजीयन का किया सत्यापन
मौके पर मसूर की जगह मिली गेहूं की फसल
20 मार्च 2026, छतरपुर: प्रभारी कलेक्टर ने मौके पर फसल पंजीयन का किया सत्यापन – प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया ने गत दिनों बड़ा मलहरा क्षेत्र के ग्राम पीरा में उपार्जन पंजीयन का मौके पर फसल का अवलोकन करते हुए सत्यापन किया। मौके पर किसान का पंजीयन बड़ामहलरा की बजाय गौरिहार अंतर्गत पाया गया और मसूर की जगह गेहूं की फसल पाई गई।
प्रभारी कलेक्टर श्री अरजरिया ने बोई गई फसल का मौके पर परीक्षण कर पाया कि किसान जितेंद्र सिंह ने रकबे 33, 30, 29, 40 एवं 77 पर लगभग 9 हेक्टेयर भूमि पर मसूर का पंजीयन गौरिहार की सेवा सहकारी समिति पचवरा में कराया गया है।
प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि पीरा बड़ा मलहरा का व्यक्ति गौरिहार में फसल बेचने का पंजीयन क्यों कराएगा। लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी कलेक्टर ने एसडीएम बड़ा मलहरा को पटवारी हल्का पीरा गजेन्द्र सिंह गौड़, सर्वेयर, समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

