बिहार की सरकार ने दिया गन्ना किसानों को ये तोहफा, ताकि हो उत्पादन में बढोतरी
24 फरवरी 2026, भोपाल: बिहार की सरकार ने दिया गन्ना किसानों को ये तोहफा, ताकि हो उत्पादन में बढोतरी – बिहार की सरकार ने अपने राज्य के गन्ना किसानों को एक ऐसा तोहफा दिया है जिससे न केवल किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि गन्ना उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकेगी. दरअसल राज्य सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना की शुरुआत करके जिसके तहत सरकार 324 चयनित किसानों को कृषि मशीनों की खरीद पर 50 से 60 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान कर रही है.
बिहार सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना की शुरुआत इसलिए की ताकि किसान इस योजना के माध्यम से कम लागत में आय में इजाफा कर सकें. बता दें कि इस योजना में राज्य सरकार ने कुल 11 प्रकार की मशीनों को शामिल किया है. इनमें डिस्क हैरो, पावर वीडर, पावर टिलर, लैंड लेवलर, लेजर लेवलर, रैटून मैनेजमेंट डिवाइस, रोटावेटर, मिनी ट्रैक्टर (4WD), ट्रैक्टर माउंटेड हाइड्रॉलिक स्प्रेयर, शुगर केन कटर प्लांटर और हाइड्रॉलिक डिस्क हैरो प्रमुख हैं. इन उपकरणों की मदद से किसान भाई जुताई, समतलीकरण, बुवाई, उर्वरक/कीटनाशक छिड़काव और कटाई जैसे कार्य अधिक सटीक, तेज और कम लागत में कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं और साथ ही 50 से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. सरकार ने इस योजना के प्रसार-प्रचार के लिए चीनी मिलों में यंत्रीकरण कैंप का आय़ोजन किया है, ताकि किसान इस योजना से माध्यम से समय रहते मशीनों की बुकिंग कर लें. साथ ही सरकार ने राज्य के इन मिलों में बगहा, लौरिया, मझौलिया, नरकटियागंज, हरिनगर, सुगौली, सिधवलिया, हसनपुर और रीगा में कैंपों का आयोजन किया है.
क्या फायदा होगा
किसान भाई अगर इस योजना में आवेदन करते हैं तो लागत में कमी मैनुअल श्रम पर निर्भरता घटने से मजदूरी खर्च कम होगा और आमदनी बढ़ेगी. इन यंत्रों के माध्यम से समय की बचत कम समय में अधिक क्षेत्र में कार्य संभव होगा. किसानों अगर इन यंत्रों का उपयोग करेंगे तो उपज में वृद्धि सटीक कृषि पद्धतियों से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी. इन मशीनों की मदद से गुणवत्ता सुधार समतलीकरण और नियंत्रित छिड़काव से फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

