राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेज़ी – कलेक्टर रायसेन

04 अगस्त 2026, रायसेनफार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेज़ी – कलेक्टर रायसेन – कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, सीएम हेल्पलाइन आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 50.03 प्रतिशत ही पूर्ण होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी तहसीलदारों को शीघ्र शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एसडीएम को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तहसील सुल्तानपुर में 57.23 प्रतिशत, बाड़ी में 56.45 प्रतिशत, बम्होरी में 54.31 प्रतिशत, सुल्तानगंज में 52.04 प्रतिशत, देवरी में 51.34 प्रतिशत, रायसेन में 51.21 प्रतिशत, गौहरगंज में 50.70 प्रतिशत, बेगमगंज में 49.32 प्रतिशत, उदयपुरा में 47.29 प्रतिशत, गैरतगंज में 47.21 प्रतिशत, बरेली में 46.84 प्रतिशत और सिलवानी तहसील में 45.98 प्रतिशत पूर्ण हुआ है।

बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीमांकन, नामांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, तहसीलदार तथा सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture