मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 3,200 से 5,500 रुपये के बीच बिका सोयाबीन, राजगढ़ की कुरावर मंडी में रहा सबसे ज्यादा रेट

07 मार्च 2026, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में 3,200 से 5,500 रुपये के बीच बिका सोयाबीन, राजगढ़ की कुरावर मंडी में रहा सबसे ज्यादा रेट – मध्य प्रदेश की अलग-अलग कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सरकारी पोर्टल Agmarknet के अनुसार 7 मार्च को प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन का न्यूनतम भाव करीब 3,200 रुपये और अधिकतम 5,500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। कई प्रमुख मंडियों में किसानों को 5 हजार रुपये से ज्यादा के दाम मिल रहे हैं।  

मंडी आंकड़ों के अनुसार राजगढ़ जिले की कुरावर मंडी में सोयाबीन का सबसे ज्यादा भाव 5,500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं रतलाम की ताल मंडी में भी सोयाबीन के दाम 5,390 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे। इसी तरह धार मंडी में 5,430 रुपये, देवास मंडी में 5,360 रुपये और उज्जैन की तराना मंडी में 5,316 रुपये तक भाव मिले।

इंदौर जिले की मंडियों में भी सोयाबीन के दाम 5 हजार रुपये के आसपास बने हुए हैं। सांवेर मंडी में 5,318 रुपये, गौतमपुरा मंडी में 5,299 रुपये और इंदौर मंडी में अधिकतम 5,340 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव दर्ज किए गए। वहीं कुछ मंडियों में दाम अपेक्षाकृत कम रहे। जैसे इंदौर की महू मंडी में 3,600 रुपये और खरगोन की सनावद मंडी में 3,900 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत रही।

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के ताजा भाव

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक
छतरपुरबकस्वाहा मंडी4,0004,0004,0005
छिंदवाड़ापांढुर्णा मंडी5,1005,1005,1003.25
देवासदेवास मंडी5,2905,3605,36023.63
धारधार मंडी5,0115,4305,43017.43
धारगंधवानी मंडी4,8004,8004,8000.53
हरदाहरदा मंडी4,2974,7804,7800.56
इंदौरगौतमपुरा मंडी5,2995,2995,2990.79
इंदौरइंदौर मंडी3,4905,3405,17526.61
इंदौरमहू मंडी3,6003,6003,6001
इंदौरसांवेर मंडी5,1795,3885,31827.88
खरगोनखरगोन मंडी5,2915,3775,3775.74
खरगोनसनावद मंडी3,9003,9003,9000.1
मंदसौरशामगढ़ मंडी4,9244,9244,9241.18
नीमचनीमच मंडी4,8105,0115,0118.06
राजगढ़कुरावर मंडी3,2005,5005,5006
रतलामरतलाम मंडी4,2014,5694,5691.85
रतलामताल मंडी5,3905,3905,3904.03
रतलामताल मंडी5,1915,1915,1913.45
सागरशाहगढ़ मंडी4,7005,0205,02012.1
शाजापुरशुजालपुर मंडी4,2005,3115,31118.18
उज्जैनतराना मंडी5,1515,3165
00
11.65

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements