सिंगरौली : चना एवं मसूर उपार्जन हेतु जिले में व्यापक तैयारियां, उपार्जन केंद्र एवं समितियां गठित
26 मार्च 2026, रायपुर: सिंगरौली : चना एवं मसूर उपार्जन हेतु जिले में व्यापक तैयारियां, उपार्जन केंद्र एवं समितियां गठित – मध्यप्रदेश राज्य शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष में चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न प्राथमिक कृषि साख समितियों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी की जाएगी। इन केंद्रों पर तौल, भंडारण, गुणवत्ता परीक्षण तथा भुगतान संबंधी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीदी कार्य की समुचित निगरानी एवं संचालन हेतु जिला स्तर पर उपार्जन समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर द्वारा की जाएगी।
समिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया है, जो खरीदी व्यवस्था, भंडारण, परिवहन एवं भुगतान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करेंगे।इसी प्रकार, प्रत्येक उपखण्ड में उपखण्ड स्तरीय उपार्जन समितियों भी गठित की गई हैं, जिनकी अध्यक्षता संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करेंगे। ये समितियां उपार्जन केंद्रों के संचालन की निगरानी, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण करेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

