Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी: महिला कृषक पाठशाला में जैविक खेती एवं आजीविका संवर्धन पर दिया प्रशिक्षण

15 जून 2026, सीधी: सीधी: महिला कृषक पाठशाला में जैविक खेती एवं आजीविका संवर्धन पर दिया प्रशिक्षण – कृषि वर्ष 2026-27 के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड मझौली द्वारा एकीकृत कृषि संकुल योजना अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत पांड में महिला कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला कृषकों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र जैसे जैविक कीटनाशकों के निर्माण, जैविक उत्पादन के महत्व तथा सब्जी उत्पादन में वृद्धि के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की कृषि, पशुपालन एवं बैकयार्ड सब्जी उत्पादन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाकर लागत कम करने तथा आय बढ़ाने के उपायों से भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में कृषि सीआरपी सुमन गिरी, आईएफसी एंकर शारदा केवट, विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, सहायक विकासखंड प्रबंधक संजीव सिंह, कृषि सीआरपी साधना साकेत, रेनू सिंह, सीटू साकेत, फूलबाई सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, शशिकला सिंह एवं ललिता साकेत ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी 41 महिला कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण का सफल संचालन विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture