राज्य कृषि समाचार (State News)

ई-टोकन प्रणाली के उल्लंघन पर पांच निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

11 अप्रैल 2026, रतलामई-टोकन प्रणाली के उल्लंघन पर पांच निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस – उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन में 01 अप्रैल से ई-विकास (ई-टोकन) उर्वरक प्रणाली के तहत ही शत प्रतिशत उर्वरक वितरण करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार ई-टोकन प्रणाली के तहत उर्वरक वितरित न करने वाले  5 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जिन उर्वरक विक्रेताओं ने 5 अप्रैल को बिना ई-टोकन के खाद बेचा है, उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर इन निजी खाद विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की  जाएगी ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements